{"_id":"5ab4f0944f1c1bea3f8b4884","slug":"rajya-sabha-election-2018-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 राज्यसभा सीट के लिए है बीजेपी की सपा-बसपा से कांटे की टक्कर, जानिए क्या है जीत का गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 राज्यसभा सीट के लिए है बीजेपी की सपा-बसपा से कांटे की टक्कर, जानिए क्या है जीत का गणित
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Mar 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
राज्यसभा चुनाव 2018 में उत्तर प्रदेश की दस सीटाें पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हाे चुकी है। वाेटाें की गिनती भी चालू है। एेसे में हम अापकाे राज्यसभा चुनाव की वाे गणित बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से देश के सबसे बड़े सूबे में घमासन मचा हुअा है।
डेमो पिक
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के 8 सदस्याें की जीत ताे पक्की है। 9 वी राज्यसभा सीट पर भाजपा की सपा अाैर बसपा से कांटे की टक्कर हाेगी। बीजेपी के 324 विधायक हैं यानी 324 वोट से 8 सीटाें पर जीत तय है। नौवीं सीट के लिए बीजेपी के पास 28 वोट बचेंगे।
अखिलेश यादव एवं राजा भईया
एक राज्यसभासीट जीतने के लिए 37 वाेटाें की जरूरत हाेती है। एेसे में भाजपा के पास 37 में से 28 वाेट है। उसे 9 अाैर वाेटाें की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इनमें से बीजेपी के 8 उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है।सपा की एक सीट पक्की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव, शिवपाल एवं मुलायम सिंह
मगर दसवीं सीट पर भाजपा और सपा समर्थित बसपा उम्मीदवार में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। सपा दस में से एक सीट पर अपनी जीत को लेकर काफी सुनिश्चित दिख रही है। एक वाेट भी इधर से उधर हाेता है ताे बसपा का गणित बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
मायावती एवं अखिलेश यादव
राज्यसभा चुनाव से कुछ समय पहले अपने वोट को पक्की करने के लिए समादवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने डिनर पर अपने विधायकों को बुलाया। इस डिनर मीटिंग में चाचा शिवपाल सिंह भी शामिल हुए।