फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से बदला मौसम, अचानक लुढ़का तापमान

Wed, 12 Dec 2018 07:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Dec 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
rain in kanpur nearby districts
डेमो पिक
कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज सहित आसपास के क्षेत्रों में लो प्रेशर एरिया बनने से हुई हल्की बारिश ने कानपुर शहर का तापमान अचानक तीन डिग्री गिरा दिया। सामान्य चल रहा पारा (25 डिग्री) दोपहर दो बजे सीधे 22 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है। ठंड और बढ़ेगी, जो एक दो दिन तक रह सकती है। इसके बाद बीच-बीच में धूप खिलेगी लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं देगी।
rain in kanpur nearby districts
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास मौसम अचानक बदलने लगा। बादलों से धूप छिप गई। ठंडी हवाएं चलने लगीं। ऐसा लगा कि जनवरी जैसी ठंड दिसंबर में ही आ गई।
rain in kanpur nearby districts
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार तीन सालों बाद दिन का तापमान 22 डिग्री पहुंचा है। पश्चिमी हवाओं के चलने से उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rain in kanpur nearby districts
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा की रफ्तार शुरू में धीमी थी, धीरे-धीरे इसमें बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन
rain in kanpur nearby districts
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
इस सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। कानपुर देहात में 3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

बुधवार का तापमान
अधिकतम...22.2, न्यूनतम..8.7 डिग्री सेल्सियस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed