फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलदीप सेंगर प्रकरणः राहुल गांधी के ट्वीट से मची हलचल, गवाह की पत्नी समेत कई लोगों के दर्ज हुए बयान

Sat, 25 Aug 2018 08:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi tweet in bjp mla kuldeep singh sengar case
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
उन्नाव: भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में किशोरी के चाचा की ओर से जाहिर की गई एक गवाह की हत्या की आशंका पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट ने हलचल मचा दी। शुक्रवार देर शाम को जांच अधिकारी नियुक्त किए गए सफीपुर सीओ ने मृतक की पत्नी व आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। सीओ ने किशोरी के चाचा से फोन पर बात कर दिल्ली से लौटते ही बयान दर्ज कराने को कहा है। सीओ ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। इसमें उन्होंने यूनुस की बीमारी को ही मौत का कारण बताया है।

 
rahul gandhi tweet in bjp mla kuldeep singh sengar case
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
मंगलवार को किशोरी के चाचा ने किशोरी के पिता के साथ 3 अप्रैल 2018 को हुई मारपीट की घटना के गवाह यूनुस की मौत होने और इसके पीछे विधायक पक्ष की साजिश होने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। डीएम और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर जांच व पोस्टमार्टम कराने की मांग भी की थी। गुरुवार को मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर शव का पोस्टमार्टम कराए बिना दफन किए जाने पर सवाल उठाए थे। इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

 
rahul gandhi tweet in bjp mla kuldeep singh sengar case
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
यूनुस की पत्नी शबीना खातून ने एसपी हरीश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर पति का लीवर खराब होने और 2013 से इलाज के बाद डाक्टरों की ओर से जवाब दे दिए जाने की बात कहते हुए बीमारी से मौत होने की बात कही थी। उसने किशोरी के चाचा पर मौत पर संदेह जताने के लिए प्रलोभन भी दिए जाने का आरोप लगाया था। शुक्रवार देर शाम करीब 5:30 बजे सीओ सफीपुर विवेक रंजन राय माखी थाने पहुंचे इसके बाद गांव में मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों के बयान लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul gandhi tweet in bjp mla kuldeep singh sengar case
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
उन्होंने मोहल्ले के लोगों के भी बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि अभी तक की जांच और यूनुस के इलाज के पर्चे व जांच रिपोर्ट से बीमारी से मौत होने की पुष्टि हो रही है। गहनता से जांच की जा रही है। अगर कुछ भी संदेहजनक बात सामने आती है तो उसकी रिपोर्ट एसपी को देंगे। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि जांच अधिकारी सीओ सफीपुर विवेक रंजन राय को बनाया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में यूनुस की मौत पर आशंका निराधार है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वह कुछ और बता पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed