{"_id":"5b80043642c792462e3b34e7","slug":"electric-wire-passes-through-the-terraces","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साया दहशत का' छत पर जाने से डरते हैं लोग, आप भी सोच में पड़ जाएंगे 'आखिर कैसे रहते हैं सब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साया दहशत का' छत पर जाने से डरते हैं लोग, आप भी सोच में पड़ जाएंगे 'आखिर कैसे रहते हैं सब'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:12 AM IST
सार
Electric wire over terraces
विज्ञापन
छतों से गुजरे हैं बिजली के तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जिला इटावा से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो किसी को भी डरा सकती हैं। यहां के लोग छत पर जानें से डरते हैं। जाना भी पड़ता है तो जान जोखिम में डालकर जाते हैं। ये तस्वीर किसी एक घर की नहीं बल्कि पूरे इलाके की है। पढ़िए आखिर क्या कहना है जिम्मेदारों का और यहां के खौफजदा लोगों का...
छतों से गुजरे हैं बिजली के तार
- फोटो : अमर उजाला
अमा यार! ये तो सिर के ऊपर से हादसों के तार गुजर रहे हैं। छत पर पहुुंचने पर सावधानी बरती पड़ती है, नहीं तो हादसा हो सकता है। महेवा ब्लॉक के निवाड़ीकला गांव के दर्जनों घरों के ऊपर बिजली के तार निकले हुए हैं। बारिश और आंधी में झूलते तारों के टकराने से अक्सर चिंगारी निकलकर घरों में गिरती है। इसके चलते कई बार आग लगने के हादसे हो गए। हालात यह है कि तार इतने नजदीक से निकले हैं कि लोग घरों की छतों पर सोने नहीं जाते हैं।
छतों से गुजरे हैं बिजली के तार
- फोटो : अमर उजाला
निवाड़ीकला कस्बे के मुख्य बाजार में रहने वाले निजामुद्दीन, रामप्रकाश, इकरार, सुनील, इसरार, अंजनी, अशोक माथुर का कहना है कि बिजली की लाइन पहले से गुजरी थी। जब आबादी नहीं थी, उसके बाद लोगों के अपनी खाली पड़ी जमीन पर मकान बनवा लिए। इसकी वजह से घरों के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं। इनसे हर समय किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस समय बरसात में घरों में करंट उतरने की समस्या आम हो जाती है। गृहस्वामियों ने बताया चिंगारी उठने से तार टूटकर गिरने का भी डर बना रहता है । मोहल्लावासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की। लेकिन, आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
छतों से गुजरे हैं बिजली के तार
- फोटो : अमर उजाला
दहशत के साए में जी रहे लोग
निजामुद्दीन ने बताया उनके छत के ऊपर से बिजली के तार बिल्कुल सटकर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वो घर के बच्चों को छत पर नहीं जाने देते हैं। बरसात के दिनों में घर में करंट दौड़ने का डर भी लगा रहता है। देवेन्द्र कुमार का कहना है कि घर के ऊपर से निकले तारों के डर की वजह से हम लोग आंगन में लेट तक नहीं पाते हैं। रात के समय इन तारों से निकलने वाली चिंगारी से दिल कांप जाता है ।
क्या बोले जिम्मेदार
जिन लोगों के घरों के ऊपर से तार गुजरे हैं वो लोग विभाग में प्रार्थनापत्र देकर इन तारों को हटवा सकते हैं । वहीं विभाग में इसके लिए जो धनराशि जमा होगी। उस राशि का इन लोगों को भुगतान करना होगा। प्रक्रिया के बाद अगर साइड पर जगह होगी तो जल्द ही तारो को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा ।
- भूप सिंह, एसडीओ, बिजली विभाग