सपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ‘योगी सरकार’ में एक बार फिर चर्चा में हैं। सीएम अखिलेश यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधने के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने के कयासों के बीच राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई थी और अब उनके इलाके प्रतापगढ़ में एक बार फिर सिपाही की हत्या का मामला तूल पकड़ गया है। प्रतापगढ़ के रानीगंज कोतवाली के बुढ़ौर गांव निवासी सिपाही राजकुमार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। अभी तक हत्यारों को कुछ पता नहीं चला है।
आगे की स्लाइड में जानें, राजा भैया के बारे में ये 10 बड़ी बातें...
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्म 31 अक्टूबर, 1967 को प्रतापगढ़ के भदरी रियासत में हुआ है।
उनके पिता का नाम उदय प्रताप सिंह और माता मंजुल राजे है। मंजुल राजे भी एक शाही परिवार की है।
रघुराज प्रताप सिंह को राजा भैया और तूफान सिंह के नाम से भी जाना जाता है।
राजा भैया को घुड़सवारी का बहुत शौक है. एक बार घोड़े से गिरने से उनकी दो पसलियां टूट गईं।