फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushya Nakshatra 2020: पुष्य नक्षत्र आज, इस नक्षत्र के योग में करेंगे ये काम तो होगी धन वर्षा

Sat, 07 Nov 2020 12:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Pushya Nakshatra 2020: Pushya Nakshatra today, will do this work in the sum of this nakshatra, money will be rain
खरीददारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
खरीदारी के लिए इस वर्ष का सबसे शुभ समय आज है। सात नवंबर को लगने वाला पुष्य नक्षत्र आठ नवंबर की सुबह तक रहेगा। इन दोनों दिनों में खरीदारी अन्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फल देने वाली मानी जाती है। इस वजह से माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को बाजारों में बंपर खरीदारी होने वाली है। 


 
Pushya Nakshatra 2020: Pushya Nakshatra today, will do this work in the sum of this nakshatra, money will be rain
आभूषणों की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : ballia
सोना, चांदी, आटो मोबाइल, गारमेंट, इलेक्ट्रानिक बाजारों में शनिवार से धूम मचने वाली है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा गया है। यह न सिर्फ समृद्धि देता है बल्कि संपत्ति और आय में भी वृद्धि करता है। शनिवार होने के बावजूद किसी भी तरह की वस्तु या धातु की खरीदारी में मनाही नहीं है। सोना खरीदने से समृद्धि और चांदी खरीदने से आरोग्यता आती है। नई जमीन, मकान, वाहन खरीदना भी जीवन में स्थायित्व प्रदान करता है। इस शुभ योग में मोती, शंख या दक्षिणावर्ती शंख और श्रीयंत्र को अपनी दुकान या प्रतिष्ठान में स्थापित करने से व्यापार में लाभ मिलता है। वस्त्र, बर्तन और साजसज्जा का सामान खरीदने से जीवन मे ऐश्वर्य आता है।

 
Pushya Nakshatra 2020: Pushya Nakshatra today, will do this work in the sum of this nakshatra, money will be rain
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : amarujala
ज्योतिषियों की नजर में
पंडित दीपक पांडेय ने बताया इस बार दीपावली से पूर्व शुभ मुहुर्त की शुरुआत पुष्य नक्षत्र में होगी। लोक मान्यता है कि शनिवार को धातु नहीं खरीदनी चाहिए, लेकिन शनि ही कर्म प्रधान ग्रह है। इस वजह से अपनी कमाई से खरीदी गई वस्तु में दोष नहीं होता। इसके अलावा कार्तिक भगवान कार्तिकेय का प्रिय मास होने की वजह से भी इस माह शनिदोष नहीं लगता। फिर भी मन में भ्रम है तो जो भी सामग्री खरीदें, घर लाकर उसे गंगा जल से पवित्र कर लें। उसे अपने माता पिता को समर्पित कर दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushya Nakshatra 2020: Pushya Nakshatra today, will do this work in the sum of this nakshatra, money will be rain
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
आचार्य पवन तिवारी ने बताया पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है ही। मगर सात से 14 नवंबर (दिवाली) के बीच सात ऐसे मुहूर्त हैं, जिनमें प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होगा। 13 नवंबर को छोड़कर हर दिन खरीद के लिए शुभ है। सात नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ चंद्रमा, बृहस्पति और शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। इस दिन बुध-शुक्र भी एक दूसरे की राशि में होने से धन योग बना रहे हैं। ग्रहों की ये स्थिति कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाली होती है।
 
विज्ञापन
Pushya Nakshatra 2020: Pushya Nakshatra today, will do this work in the sum of this nakshatra, money will be rain
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
बाजार भी तैयार
व्यापारियों ने धनतेरस की तरह ही पुष्य नक्षत्र के लिए स्टॉक फुल कर लिया है। सराफा कारोबारी व केज ज्वैलर्स के एमडी रवि कपूर बताते हैं कि बड़ी संख्या में लोगों ने पहले से ही आर्डर बुक करा लिए हैं। कई लोगों ने धनतेरस और करवाचौथ की डिलीवरी पुष्य नक्षत्र में मांगी है। तिरुपति हुंडई के प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी बताते हैं कि आम तौर पर लोग शनिवार को खरीदारी से परहेज करते हैं लेकिन उसके यहां पुष्य नक्षत्र पर डिलीवरी के लिए आठ गाड़ियां बुक हैं। जिन लोगों ने पहले से गाड़ियां बुक नहीं कराई हैं उनके लिए भी अलग से इंतजाम किया गया है कि वे मौके पर ही गाड़ी ले जा सकें। हालांकि यह स्टॉक पर निर्भर करेगा। सरदार क्लाथ के मालिक अरविंदर पाल सिंह बताते हैं कि इस दिन कपड़े की खरीदारी बढ़ने की संभावना के चलते नई वैरायटी तैयार करवाई हैं। अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed