{"_id":"5c758704bdec22499d2730c2","slug":"pulwama-martyr-daughter-says-about-air-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर हुआ वार तो फूट पड़ा शहीद की बेटी की आंखों से आंसुओं का सैलाब, कहा जड़ से हो सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पर हुआ वार तो फूट पड़ा शहीद की बेटी की आंखों से आंसुओं का सैलाब, कहा जड़ से हो सफाया
Wed, 27 Feb 2019 06:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कन्नौज के प्रदीप यादव की बेटी सुप्रिया यादव की आंखों में आंसू भी हैं और गुस्सा भी है। भारतीय वायु सेना ने जब पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया तो सुप्रिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता की शहादत के बाद से आंखाें में बंद आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। बोली 'रुकनी नहीं चाहिए सैन्य कार्रवाई' ।
डेमो
शहीद प्रदीप यादव की बेटी सुप्रिया ने रोते रोते कहा सैन्य कार्रवाई अब रुकनी नहीं चाहिए। वो (पाकिस्तान) हमको मारें, हम उनको मारें, फिर हम उनको मारें...यह कब तक चलता रहेगा। आतंकवादी तो फिर से तैयार हो जाएंगे।
डेमो
इसलिए अब सैन्य कार्रवाई रुकनी नहीं चाहिए। पाकिस्तान जैसा अभी डर रहा है, वैसा ही डरता रहे। पूरे पाकिस्तान का सफाया होना चाहिए। यह कहना था पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रदीप यादव की बेटी सुप्रिया का।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
आज बात करते हुए सुप्रिया की आवाज भर्राई नहीं थी, बल्कि उसकी आवाज में गर्व की अनुभूति थी। सुप्रिया कहती है कि मेरे पेपर चल रहे थे। इस कारण सुबह टीवी नहीं देखा। दोपहर को जब घर लौटी तो टीवी के आगे बैठ गई हूं।
विज्ञापन
डेमो
इन भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। अलग ही अनुभूति है। अब शुरुआत हो गई है तो खात्मा भी हो, तभी इसका फायदा भी है। वरना कल को फिर कई शहीद होंगे, फिर हमला होगा। आतंकवाद खत्म होना चाहिए।