फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रवीण तोगड़िया ने मोबाइल से दिया भाषण, बोले..पुलवामा के बाद से भारत खुद बचाव की मुद्रा में है

Wed, 20 Feb 2019 09:23 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
pravin togadia statement about pulwama attack
डेमो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने अपने कार्यक्रमों में हिस्सा लेना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा यह हमला बहुत ही भयावह था। इस दौरान पुलवामा में तैनात क्षेत्र के एक सैनिक को भी सम्मानित किया गया।







 

 

pravin togadia statement about pulwama attack
डेमो
फर्रुखाबाद के शमसाबाद विकास खंड के गांव रजलामई में मंगलवार को छत्रपति शिवाजी की जयंती समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के न आने पर लोग वहां से खिसक लिए। बाद में तोगड़िया ने मोबाइल से भाषण दिया।  

 
pravin togadia statement about pulwama attack
डेमो
रजलामई स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के शुरुआत में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई। बाद में पता चला कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया नहीं आएंगे। इस पर भीड़ वहां से चली गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pravin togadia statement about pulwama attack
डेमो
बाद में प्रवीण तोगड़िया ने मोबाइल से भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुई घटना के कारण उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर रखे हैं। पुलवामा के बाद से भारत खुद बचाव की मुद्रा में है। इससे कश्मीर के हालात ठीक नहीं हैं।


 
विज्ञापन
pravin togadia statement about pulwama attack
डेमो
इस संकट में शिवाजी की तरह काम करना चाहिए। जैसे उन्होंने मुगलों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था उसी तरह पाकिस्तान को भी घुटनों पर लाना होगा। उन्होंने कहा जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक कोई भारतीय चैन की नींद नहीं सो पाएगा। इसके बाद छुट्टी पर आए पुलवामा में तैनात गांव कुइंयाखेड़ा निवासी सैनिक प्रीतम पाल का सम्मान किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed