फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेता जी बोले- 'इस पार्टी' में हूं, सुनते ही पुलिसवाले ने कहा- तब तो जरूर मारूंगा

Mon, 31 Dec 2018 08:34 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Dec 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
policeman beat bjp leader in kanpur panki
demo pic
यूपी के कानपुर महानगर में एक नेता को पार्टी का नाम जोड़कर खुद का परिचय देना महंगा पड़ गया। आरोप है कि, नाम सुनते ही पुलिसवाले ने तपाक से कहा कि अब तो जरूर मारूंगा। इतना ही नहीं, विरोध करने पर भाजपा नेता को लॉकअप में बंद कर दिया। पार्टी के नेता की पिटाई की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आखिर में एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। चौकी प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच सीओ को सौंपी गई है।
Trending Videos
policeman beat bjp leader in kanpur panki
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
दबौली निवासी अजय पाल अज्जू भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले एक दोस्त के मकान में निर्माण चल रहा था। शनिवार रात निर्माण को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। विवाद की सूचना मिलने पर अजय वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया।
policeman beat bjp leader in kanpur panki
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी अशोक वर्मा पहुंच गए। अजय पाल ने बताया कि उन्होंने चौकी प्रभारी को अपना परिचय दिया लेकिन चौकी प्रभारी ने गालीगलौज शुरू कर दी। गालीगलौज का विरोध करने पर चौकी प्रभारी ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
policeman beat bjp leader in kanpur panki
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
अजय पाल ने बताया कि परिचय देने पर चौकी प्रभारी ने कहा कि भाजपा में हो तब तो जरूर मारूंगा। इसके बाद अजय पाल को पनकी थाने के लॉकअप में लाकर बंद कर दिया। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता पनकी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
policeman beat bjp leader in kanpur panki
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाए। कल्याणपुर सीओ राजेश कुमार पांडेय ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपाइयों को शांत कराया। शाम 4:00 बजे एसएसपी ने चौकी प्रभारी अशोक वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भाजपाई थाने से हटे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed