फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरक्षा कारणों से पीएम मोदी का आईआईटी का कार्यक्रम रद्द, हुए ये बड़े फेरबदल

Mon, 04 Mar 2019 05:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi rally in kanpur
डेमो
पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद जैश ए मोहम्मद की धमकियों के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के 8 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रमों को एक ही स्थान पर कर दिया गया। पहले प्रधानमंत्री को आईआईटी जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

 

 

pm narendra modi rally in kanpur
डेमो
अब प्रधानमंत्री सिर्फ निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर आएंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही आगरा और कानपुर के मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। एक पुलिस अफसर ने बताया कि आठ मार्च को प्रधानमंत्री को आईआईटी में आगरा और कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखनी थी।

 
pm narendra modi rally in kanpur
डेमो
अब सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री सीधे निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर हेलीकॉप्टर से आएंगे। वहीं से क ई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सुरक्षा में पुलिस, पीएसी के साथ ही एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) पैरी मिलिट्री फोर्स भी रहेगी। बम निरोधक दस्ते और सादे कपड़ों में पुलिस भी रहेगी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi rally in kanpur
डेमो
रविवार को डीएम और एसएसपी कई अफसरों के साथ रेलवे मैदान पहुंचे। वहां भाजपा पदाधिकारियों से बातचीत की। मैदान का निरीक्षण किया। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि मैदान में तीन हेलीकाप्टर के लिए हैलीपैड बनाए जाएंगे। पुलिस ने मैदान को अपनी देखरेख में ले लिया है।

 
विज्ञापन
pm narendra modi rally in kanpur
डेमो
फोर्स लगा दी गई है। मैदान के आसपास मकानों और झोपड़-पट्टी में रहने वालों का सत्यापन का काम शुरू हो गया है। इलाके में बसे नए किराएदारों और संदिग्धों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मैदान के आसपास 35 ऊंची इमारतों पर पुलिस कर्मियों को दूरबीन व वायरलेस सेट के साथ तैनात किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed