फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pm modi vs akhilesh yadav in lok sabha elections 2019

अखिलेश-डिंपल का गढ़ भेदने की फिराक में पीएम मोदी, यूपी की इस सीट पर भरेंगे जीत की हुंकार

Fri, 19 Apr 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
pm modi vs akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
पीएम मोदी और सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 अप्रैल को कन्नौज तिर्वा के डीएन कालेज में होने वाली रैली पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों के पसीने छुड़ा रही है। अकेले हेलीपैड को ही साढ़े 22 बीघा में बनाया जा रहा है। इसमें एक लाख से ज्यादा ईंट और करीब 10 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन


 

pm modi vs akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
दरअसल, मोदी के साथ तीन और सीएम योगी आदित्यनाथ का एक यानी चार हेलीकाप्टरों के लिए हेलीपैड बनना है। जिले में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तिर्वा के डीएन कालेज मैदान में रैली होनी है। पहले रैली के लिए बोर्डिंग मैदान को प्रस्तावित किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

pm modi vs akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
मोदी की रैलियों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पार्टी ने इसे छोटा करार दे दिया। बाद में तिर्वा के डीएन कालेज मैदान को रैली के लिए फाइनल किया गया। सभास्थल के पास हेलीपैड के लिए जगह फाइनल करने में पदाधिकारियों और जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद मैदान से लगी एक व्यक्ति की साढ़े 22 बीघा जमीन मिली।

 
विज्ञापन

pm modi vs akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
यहां हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। रैली के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस हैलीकाप्टर से आएंगे, उसके साथ दो और होंगे। यानी कुल तीन हेलीकाप्टर होंगे। इनके अलावा एक हेलीकाप्टर सीएम योगी आदित्यनाथ का होगा। इस तरह कुल चार हेलीकाप्टर रैली स्थल के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। धूप को देखते हुए छाया की व्यवस्था भी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है।

 

pm modi vs akhilesh yadav in lok sabha elections 2019
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित - फोटो : संजय गुप्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी लोग पूरी तरह से जुटे हैं। साढ़े 22 बीघा जमीन हेलीपैड के लिए मिल गई है। एक लाख से ज्यादा ईंट हेलीपैड बनाने में लगेंगी। इसकी व्यवस्था पार्टी अपने फंड से करेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मिलाकर कुल चार हेलीकाप्टर रैली के दिन उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed