फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज में निकला खजाना! रायपुर टीले की खुदाई में मिला सिक्कों भरा कलश, जेसीबी चालक लेकर फरार

Wed, 25 Aug 2021 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Aug 2021 05:23 PM IST
सार

जीटी रोड के चौड़ीकरण कार्य के दौरान रायपुर गांव में टीले की खुदाई हो रही थी। इस दौरान जेसीबी चालक को कलश मिल गया। ग्रामीणों ने बताया कि कलश सिक्कों से भरा था। कलश और इसमें सिक्के निकलने की जानकारी पर भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Kannauj UP News: pitcher filled with coins found in the excavation in kannauj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी में कन्नौज जिले के छिबरामऊ में सोमवार को जीटी रोड के चौड़ीकरण के लिए सिकंदरपुर इलाके के रायपुर स्थित टीले की खुदाई में सिक्कों से भरा कलश निकला है। जेसीबी चालक कलश लेकर भाग गया। टीले के पास ग्रामीणों को कुछ सिक्के मिले हैं। इसकी धातु की पहचान की जा रही है। जीटी रोड के चौड़ीकरण कार्य के दौरान रायपुर गांव में टीले की खुदाई हो रही थी। इस दौरान जेसीबी चालक को कलश मिल गया। ग्रामीणों ने बताया कि कलश सिक्कों से भरा था। कलश और इसमें सिक्के निकलने की जानकारी पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि टीले से निकले मिट्टी के कलश में पुरातत्व काल के एल्युमिनियम के सिक्के भरे थे। जेसीबी चालक इन्हें सोने और चांदी के समझकर कलश लेकर भाग निकला। ग्रामीणों को मौके पर कुछ सिक्के मिले। इन्हें उन्होंने उठा लिया।
Kannauj UP News: pitcher filled with coins found in the excavation in kannauj
रायपुर के टीले की खुदाई में निकला सिक्का - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण सिक्के की धातु की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी भारतीय पुरातत्व विभाग को दे दी है।

 
Kannauj UP News: pitcher filled with coins found in the excavation in kannauj
इसी स्थान पर निकला कलश - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस जेसीबी चालक की तलाश कर रही है। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj UP News: pitcher filled with coins found in the excavation in kannauj
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक मिट्टी खोदकर सिक्के तलाशते रहे ग्रामीण
कन्नौज जिले में सोमवार को सिकंदरपुर के रायपुर गांव में टीले की खुदाई के दौरान सिक्के निकलने की सूचना पर तमाम लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
Kannauj UP News: pitcher filled with coins found in the excavation in kannauj
इसी स्थान पर निकला कलश - फोटो : अमर उजाला
यह देर शाम तक टीले के आसपास और चौड़ीकरण के लिए जीटी रोड के किनारे डाली गई मिट्टी को हटाकर सिक्कों की तलाश करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह टीला प्राकृतिक धातुओं से भरा हुआ है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed