फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   paper of twelfth class given to eleventh class students

सुबह की गलती का अहसास हुआ तब भी न चेते, 11वीं के परीक्षार्थियों को बांट दिया 12वीं का पर्चा

Sun, 11 Feb 2018 12:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
paper of twelfth class given to eleventh class students
डेमो पिक

यूपी के औरेया जिले में फफूंद स्थित राधा बल्लभ इंटर कालेज में 11वीं के छात्रों को 12वीं का पेपर बांट दिया गया। मामले का खुलासा होने पर दोनों कक्षा की परीक्षा निरस्त कर दी गई। अब यह परीक्षा सोमवार को होगी। डीआईओएस ने लापरवाही के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन



 

paper of twelfth class given to eleventh class students
डेमो पिक
कृषि विज्ञान के छात्रों की 11वीं और 12वीं की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद कराता है। शनिवार को कृषि विज्ञान की परीक्षा सुबह पाली में 11वीं कक्षा की और शाम पाली में 12वीं कक्षा की थी। फफूंद स्थित राधा बल्लभ इंटर कालेज में 11वीं के आठ परीक्षार्थियों और 12वीं की एक छात्रा को परीक्षा देनी थी। सुबह पाली में 11वीं का एक छात्र अनुपस्थित रहा। सात छात्रों को 12वीं के लिए आया प्रश्न पत्र बांट दिया गया। इन्होंने भी कोई आपत्ति नहीं की और परीक्षा देकर चले गए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

paper of twelfth class given to eleventh class students
डेमो पिक
शाम को 12वीं की छात्रा परीक्षा देने आई तो सुबह हुई गलती का अहसास हुआ। इसके बाद भी बचे प्रश्न पत्र से उसे भी परीक्षा करा दी गई। यह मामला डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह तक पहुंचा तो हलचल मच गई। उन्होंने यूपी बोर्ड को स्थिति से अवगत कराया। बोर्ड ने दोनों कक्षा की परीक्षा निरस्त कर दी। अब यह परीक्षा सोमवार को होगी। डीआईओएस ने परीक्षा कार्य में लापरवाही बरतने पर केंद्र व्यवस्थापक रामकुमार व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक संतोष तिवारी, दोनों कक्ष निरीक्षक इंद्राणी राजपूत व हिमांशु अवस्थी, परीक्षा सहायक ब्रजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनको परीक्षा कार्य से मुक्त कर दिया गया है। 

 
विज्ञापन

paper of twelfth class given to eleventh class students
डेमो पिक
डीआईओएस ने बताया कि राधाबल्लभ इंटर कालेज फफूंद में केंद्र व्यवस्थापक के रूप में वैदिक इंटर कालेज दिबियापुर के संतोष यादव व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के लिए इसी विद्यालय के अखिलेश कुमार को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि  11 वीं के पेपर का सीरियल नंबर एग्रोनामी 292 था, जबकि 12वीं का एग्रोनामी 297 था। इसके बाद भी गड़बड़ी होना बड़ी लापरवाही हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed