फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वकास की पाक वापसी, भारत से ले गया भगवद्गीता, बोला- फिर आऊंगा साथ ही कही और भी कई बातें

Mon, 13 May 2019 07:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistani citizen waqas married in india and have a daughter will go Pakistan after 14 years
पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद उर्फ इब्राहिम खान की 14 साल बाद वतन वापसी हो रही है। पुलिस उसे लेकर रविवार दोपहर तीन बजे वाघा बॉर्डर अमृतसर के लिए रवाना हो गई। उसे 14 मई की दोपहर 12 बजे पाकिस्तान के हवाले किया जाएगा। महानगर कानपुर की बिठूर सीएचसी में मेडिकल के बाद पुलिस लाइन से एक इंस्पेक्टर, चार सिपाही और एक एलआईयू इंस्पेक्टर टाटा सूमो से वकास को लेकर रवाना हुए हैं।
Pakistani citizen waqas married in india and have a daughter will go Pakistan after 14 years
पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद - फोटो : अमर उजाला
2005 से बगैर वीजा कानपुर में रह रहे वकास को 2009 में एटीएस ने मंधना से दबोचा था। उसके पास से भारत का नक्शा, कई गोपनीय दस्तावेज भी मिले थे। वकास को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। करीब 14 साल बाद अपने मुल्क जा रहे वकास ने कहा कि वह यहां के लोगों के व्यवहार और प्यार को मुरीद हो गया है। जेल और बिठूर थाने में रहने के दौरान उसकी कई लोगों से दोस्ती भी हो गई है। भविष्य में वीजा मिला तो इन लोगों से मिलने जरूर आऊंगा।
Pakistani citizen waqas married in india and have a daughter will go Pakistan after 14 years
पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद - फोटो : अमर उजाला
वकास ने कहा वह सबसे पहले पिता महमूद, मां तसनीम, छोटे भाइयों और बहन से मिलूंगा। इसके बाद दोस्तों से मिलूंगा। 19 साल की उम्र में वह आया था। अब करीब 34 साल का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani citizen waqas married in india and have a daughter will go Pakistan after 14 years
पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद - फोटो : अमर उजाला
वकास यहां से भगवद्गीता, ज्योतिष और आईपीसी व सीआरपीसी की धाराओं से जुड़ी किताबें, होम्योपैथी चिकित्सा की पुस्तकें भी ले गया है। बता दें वकास ने जेल में रहने के दौरान 2014 में गणित व सामाजिक विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएट और फूड एंड न्यूट्रीशन का सर्टिफिकेट कोर्स भी किया था।

विज्ञापन
Pakistani citizen waqas married in india and have a daughter will go Pakistan after 14 years
जानकारी देते अधिकारी, पाकिस्तानी नागरिक वकास अहमद - फोटो : अमर उजाला
वकास पाकिस्तान के गोल्डन क्लब से क्रिकेट खेलता था। वह बैट्समैन था। क्रिकेट के शौक के चलते ही 2005 में दिल्ली में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को देखने आया था। वकास ने बताया उसके पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली और शोएब अख्तर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed