फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामसेतु को लेकर पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कह दी ये 'बड़ी बात'

Tue, 19 Dec 2017 09:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Padmshree Malini Awasthi statement about ram setu
मालिनी अवस्थी

लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि हमें अपनी लोकभाषाओं को बचाए रखना होगा। ब्रज की खड़ी बोली काफी अच्छी है। परंतु ब्रज भाषा हो, अवधी हो या भोजपुरी इन भाषाओं पर कोई काम नहीं हो रहा है। लोक भाषाओं को संकट से दौर से बचाने की जरूरत है। यूपी के इटावा में उन्होंने कहा कि वह खुद अवधी भाषा से ताल्लुक रखती हैं लेकिन भोजपुरी गीत गा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होेंने रामसेतु के बारे में भारतीय पुरातत्वविदों से जांच कराने के लिए पीएम को ट्वीट किया है। बाहरी किसी एजेंसी से जांच की आवश्यकता नहीं है।  उन्होंने कहा कि वे कन्नौज जिले की रहने वाली हैं। उनके पति की पहली पोस्टिंग भोगांव मैनपुरी में रही।


 

Padmshree Malini Awasthi statement about ram setu
मालिनी अवस्थी

पहली बार वह अपनी बच्ची के साथ इटावा रेलवे स्टेशन आई थी। यहां बच्ची को भूख लगने पर स्टेशन के बाहर हलवाई की दुकान से दूध भी पिलाया था। इसलिए कन्नौज के साथ इटावा और मैनपुरी से उनका गहरा नाता रहा है। वह कई बार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करती रहीं हैं। इटावा आकर उन्हें अपनेपन का एहसास होता है। 

Padmshree Malini Awasthi statement about ram setu
मालिनी अवस्थी

इटावा प्रदर्शनी पंडाल में सोमवार रात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मधुर सुरों के साथ लोकगीतों की महफि ल सजाई। उनके लोक गीतों का श्रोताआें ने आनंद लिया। उन्होंने इटावा से अपने लगाव की चर्चा करते हुए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।  लोक गीत कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं प्रदर्शनी समिति की अध्यक्ष सेल्वा कुमारी जे ने किया। उन्होंने लोक गायिका का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मालिनी अवस्थी ने मंच संभाला। उन्होंने सबसे पहले श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी श्री नाथ नारायण वासुदेवा गीत गाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Padmshree Malini Awasthi statement about ram setu
मालिनी अवस्थी
राधे कृष्णा राधे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे गीत की धुन पर श्रोता झूम उठे। उन्होंने एक के बाद एक भोजपुरी एवं अवधी भाषा के गीत गाकर सुरों का समां बांध दिया।  इस मौके पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन, एसडीएम सिद्धार्थ एवं कार्यक्रम संयोजक कैलाश अवस्थी मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed