{"_id":"586f3bd74f1c1bcf571588cf","slug":"ompuri-in-kanpur-had-said-his-heart-talk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओमपुरी ने कानपुर में कह दी थी अपने ‘दिल की बात’, इटावा में जाकर रो दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमपुरी ने कानपुर में कह दी थी अपने ‘दिल की बात’, इटावा में जाकर रो दिए
Sat, 07 Jan 2017 07:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ओमपुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जुलाई 2016 में कानपुर आये बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओमपुरी ने अपनी दिल की बात जुबां से कह दी थी। उन्होंने भ्रष्टाचार, अत्याचार और अन्य मुद्दों पर खुलकर विरोध करने की हिंदुस्तान की जनता से अपील की थी। ओमपुरी ने यह भी कहा था कि मैं राजनीति में आने को तैयार हूं। लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सफाई के प्रति जागरूक होना होगा। जरा सोचिए कि पानी नहीं होगा तो शौचालय कैसे साफ रहेंगे और म्युनिसिपलिटी के लोग कूड़ा नहीं उठाएंगे तो गंदगी तो जस की तस रहेगी। ओमपुरी 17 जुलाई 2016 को कानपुर में आयोजित एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान आए हुए थे।
पाकिस्तान में भी ओमपुरी के फैन्स
2 of 4
ओमपुरी
पाकिस्तान के मुद्दे पर उन्होंने कानपुर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के दौरान कहा कि मैं दो बार लाहौर और तीन बार कराची गया। पाकिस्तान में लोग मेरी फिल्में देखते हैं और मुझे पसंद करते हैं। मुझे भी वे लोग खराब नहीं लगे। हां शरारती तत्व तो दोनों तरफ हैं, भारत में लाठी-डंडे वाले हैं तो पाकिस्तान में आरडीएक्स और एके-57 वाले। इस्लाम को दकियानूसी तरीके से देखना ठीक नहीं है। कुछ लोग ही इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं।
ओमपुरी ने नेताओं को दिया था संदेश
3 of 4
ओमपुरी
कानपुर में ओमरपुरी ने कहा था कि बड़ी ताकतों के फेर में जो लोग आज लड़ रहे हैं, उन्हें रोजगार सृजित करने को फैक्ट्री लगानी चाहिए या खेती करानी चाहिए इससे देश का भविष्य और बेहतर होगा। युवाओं को रोजगार मिलेंगे बिगड़ रहे युवा हथियार छोड़कर अच्छी जिंदगी जी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने 66वें जन्मदिन पर फूट-फूटकर रोये थे ओमपुरी
4 of 4
ओमपुरी
मशहूर अभिनेता ओमपुरी अपने 66वें जन्मदिन पर आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिक नितिन यादव के इटावा नगला बारी गांव में जाकर फूट-फूटकर रोये थे। वहां वह शहीद नितिन के परिजनों से मिले और उनके माता-पिता को गले लगाया और पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। वह वहां तीन घंटे तक गांव के लोगों के साथ रहे। उन्होंने पहले ताे नितिन की तस्वीर को देखा और और कई मिनट तक देखते ही रहे। ओमपुरी ने इस मौके पर जय जवान, जय किसान का नारा भी बुलंद किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।