{"_id":"626ebbf8eb7da976460b3277","slug":"nurse-death-case-in-unnao-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: नर्स की मौत के मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात, प्रेमी ने शादी से किया इनकार इसलिए उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: नर्स की मौत के मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात, प्रेमी ने शादी से किया इनकार इसलिए उठाया खौफनाक कदम
Mon, 02 May 2022 11:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 May 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
नर्स की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में बांगरमऊट के नर्सिंगहोम में फंदे से लटकी मिली नर्स की मौत की घटना में दुष्कर्म और हत्या के आरोपों को पुलिस ने खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेमी के शादी करने से इनकार पर युवती ने फंदे से लटककर जान दी थी। आरोपों में घिरे नर्सिंगहोम संचालक समेत अन्य को पुलिस क्लीनचिट देने की तैयारी कर रही है।
नर्सिंग हाेम
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि वह एंबुलेंस चलाता है। डेढ़ साल से उसका नर्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने 28 अप्रैल को युवती को दुल्लापुरवा स्थित न्यू जीवन नर्सिंगहोम में नर्स के काम पर रखवा दिया। युवती दूसरे संप्रदाय की थी और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। रात में युवती ने उसे कई बार फोन मिलाया पर उसने फोन नहीं उठाया।
घटना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इससे युवती आहत थी। शादी से मना करने पर उसने आत्महत्या कर ली। एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड को जांच के लिए भेजा गया है। आसीवन में उसके पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। एसपी ने बताया कि संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतका की मां की ओर से जिन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जांच के आधार पर उन्हें राहत दी जाएगी। कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि मृतका के मोबाइल में पड़ा सिम भी संदीप की आईडी से ही खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव को उतारती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों से मिले सपाई, न्याय का भरोसा दिया
सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक बदलू खां आदि मृतक युवती के गांव पहुंचे। परिजनों ने उन्हें बताया कि मामले को जानबूझ कर पुलिस दबाव में सुसाइड का केस बना रही है। मांग की है कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया।

इसी अस्पताल में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
जांच करने पहुंचे एसीएमओ को नर्सिंग होम में मिला ताला
नर्सिंग होम का पंजीकरण न होने की जानकारी पर रविवार को सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. ललित कुमार को जांच के लिए भेजा। दोपहर बाद पहुंचे एसीएमओ को वहां ताला बंद मिला। वह किसी का बयान भी दर्ज नहीं कर पाए। उसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचे। वहां कोतवाल बृजेंद्रनाथ शुक्ला को अस्पताल का पंजीकरण न होने का लिखित बयान दर्ज कराया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जांच पूरी नहीं हो पाई।
विधायक ने किया था शुभारंभ
छह दिन पहले खोले गए इस नर्सिंग होम का क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने शुभारंभ किया था। विधायक ने बताया कि उन्हें पंजीकरण संबंधी जानकारी नहीं थी। सीएमओ से अवैध नर्सिंगहोमों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।