{"_id":"5ab133b74f1c1bae758b67eb","slug":"now-cng-scooty-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएनजी किट लगवाकर अब एक किलो में 85 किलोमीटर तक दाैड़ाइये स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी किट लगवाकर अब एक किलो में 85 किलोमीटर तक दाैड़ाइये स्कूटी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Mar 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएनजी किट लगवाकर महज 58 रुपये में आप अपनी स्कूटी 85 किलोमीटर चला सकते हैं। मतलब 70 पैसे में एक किलोमीटर। अभी एक लीटर पेट्रोल (74 रुपये) में स्कूटी करीब 40 किलोमीटर चलती है। यानी एक किलोमीटर में 1.85 रुपये खर्च होते हैं।
10 महीने में पैसा वसूल
डेमाे पिक
कंपनी का दावा है कि सीएनजी किट लगने के बाद स्कूटी 58 रुपये में 80-85 का माइलेज देगी। औसतन कोई व्यक्ति रोजाना 50 किमी गाड़ी चलाता है तो महीने में हुई 1500 किमी। 74 रुपये लीटर पेट्रोल के हिसाब से उसके महीने में खर्च होेंगे 2775 रुपये। वहीं 58 रुपये किलो गैस के हिसाब से महीने में खर्च आएगा करीब 1100 रुपये।
पेट्रोल का विकल्प रहेगा
डेमाे पिक
चालक के जहां पर पैर होते हैं, ठीक उसी के सामने किट लगाई जाएगी। इसमें दो सिलिंडर होंगे, पहला एक किलो का दूसरा 400 ग्राम का। इतनी गैस में आप करीब 110 किलोमीटर अपनी स्कूटी चला सकते हैं। गैस खत्म होने पर पहले की तरह ही पेट्रोल से अपनी स्कूटी चला सकते हैं। सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय स्कूटी वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में हो चुकी है शुरुआत, लखनऊ में जल्द
डेमाे पिक
बढ़ते वायु प्रदूषण और खर्च को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल इटली की लोवेटो कंपनी से सीएनजी किट के लिए समझौता किया है। कंपनी जून 2017 में महाराष्ट्र में यह सुविधा शुरू कर चुकी है। कानपुर में भी शुरू होने जा रही है। लखनऊ में भी जल्द एक दूसरी कंपनी सीएनजी किट का शुभारंभ करने जा रही है। कानपुर में लोवेटो कंपनी ने कानपुर सीएनजी सिलिंडर टेस्टिंग कंपनी को अपना डीलर बनाया है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह से कल्याणपुर और फजलगंज में लगवाई जा सकेगी सीएनजी किट
डेमाे पिक
मंगलवार को लाजपत भवन में डीलर की ओर से सीएनजी किट का डेमो दिया गया। इसका सह प्रायोजक सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) रहा। इस तरह से महीने में करीब 1700 रुपये की बचत होगी। यानी 10 महीने में सीएनजी किट के पैसे वसूल। यह सीएनजी किट अगले सप्ताह से कल्याणपुर और फजलगंज में लगवाई जा सकेगी। इसका खर्च 17 हजार रुपये है।