{"_id":"5c8b9282bdec2275a469fc33","slug":"news-update-related-to-meteorological-department-in-these-cities-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के कई शहरों में अगले सात दिन तक मौसम का रहेगा ये हाल, विभाग की ये चेतावनी भी पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कई शहरों में अगले सात दिन तक मौसम का रहेगा ये हाल, विभाग की ये चेतावनी भी पढ़ लें
Fri, 15 Mar 2019 05:50 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा उन्नाव, बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, घाटमपुर आदि जिलों में आने वाले एक-दो दिन में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
प्रतीकात्मक फोटो
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और कल यानि शनिवार को स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस वक्त बह रही दक्षिणी-पूर्वी हवाओं की वजह से आसमान में बदली आ गई है। इससे रात का तापमान बढ़ गया है।
प्रतीकात्मक फोटो
गुरुवार को न्यूनतम तापमान मंगलवार की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा रहा। दिन में धूप रहने की वजह से अधिकतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह हल्के बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हवाओं के रुख में बदलाव की वजह से पारा ऊपर-नीचे होता रहेगा। इस बीच तापमान आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
शुक्रवार का तापमान
अधिकतम- 28.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 15.0 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम- 67 प्रतिशत
न्यूनतम- 40 प्रतिशत
अधिकतम- 28.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 15.0 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम- 67 प्रतिशत
न्यूनतम- 40 प्रतिशत