{"_id":"5e29a95f8ebc3e4af3409936","slug":"nephew-s-relationship-with-daughter-father-and-brutally-murdered-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का खून: बेटी से थे भतीजे के संबंध, आपत्तिजनक हालत में देखा तो मुंह कुचलकर बाप बेटे ने दी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों का खून: बेटी से थे भतीजे के संबंध, आपत्तिजनक हालत में देखा तो मुंह कुचलकर बाप बेटे ने दी मौत
Sun, 26 Jan 2020 02:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
खेत में शव मिलने के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी को भतीजे संग आपत्तिजनक हालत में देखकर चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार रात से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार दोपहर को गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला।
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हत्या युवक के ही पैंट से गला कसकर की गई। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। युवक के अपनी चचेरी बहन से ही लंबे समय से संबंध थे। गांव निवासी 26 वर्षीय युवक एक ट्रक में क्लीनर था। उसके पिता ने बताया कि मंगलवार को वह घर आया और देर रात अचानक लापता हो गया।
खेत में मिला था युवक का नग्न शव
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को बिधनू थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। कुछ देर बाद गांव किनारे खेत में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद युवक के चाचा और उसके बेटे को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। दोनों से पूछताछ कर पुलिस और साक्ष्य जुटाने की कोशिश में है। इसके बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का नग्न शव मिलने के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ऐसे पहुंची आरोपी पिता-पुत्र तक
जिस ट्रक पर युवक क्लीनर था, हत्या के बाद उसके ड्राइवर से पूछताछ की गई। उसने बताया कि युवक के एक लड़की से संबंध थे। वह अक्सर उस लड़की के बारे में बताता था। नाम के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वह लड़की युवक की चचेरी बहन है।
जिस ट्रक पर युवक क्लीनर था, हत्या के बाद उसके ड्राइवर से पूछताछ की गई। उसने बताया कि युवक के एक लड़की से संबंध थे। वह अक्सर उस लड़की के बारे में बताता था। नाम के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वह लड़की युवक की चचेरी बहन है।
विज्ञापन
शव मिलने केे बाद पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस ने युवक के चाचा और चचेरे भाई को हिरासत में लिया। पहले तो दोनों टरकाते रहे लेकिन जब युवक के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम को दोनों पिता-पुत्र बार-बार घर से बाहर आकर ताकझांक कर रहे थे। इससे पुलिस का शक गहरा गया कि शव को ठिकाने लगाने के मकसद से ऐसा कर रहे थे। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल ली।