फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसीरुद्दीन शाह पर अबतक का सबसे बड़ा हमला, पार्कों में नमाज पर पाबंदी को लेकर तनवीर हैदर ने ये भी कहा

Thu, 27 Dec 2018 10:50 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 Dec 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
naseeruddin shah statement and Tanveer Haider Usmani reaction
तनवीर हैदर उस्मानी
यूपी में हरदोई जिले में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी ने कहा है कि 95 फीसदी मुस्लिम चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। चंद मुस्लिम ही राजनीति के चलते इसका विरोध कर रहे हैं। नोएडा में पार्कों में नमाज पढ़े जाने पर पाबंदी को उन्होंने जायज ठहराते हुए कहा कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। नसीरुद्दीन शाह के भारत में डर लगने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह सांप्रदायिक माहौल खराब करने वालों की गोद में बैठे हैं। 
naseeruddin shah statement and Tanveer Haider Usmani reaction
तनवीर हैदर उस्मानी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए अल्पसंख्यक वोट बैंक नहीं है, बल्कि जनता है, जिसे एक हाथ में कुरान और दूसरे में कंप्यूटर रखने के लिए प्रेरित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश हो रही है। तीन तलाक के मामले पर मुस्लिम महिलाएं ही आगे आई हैं। कांग्रेस और सपा जैसे दल तीन तलाक का विरोध दलगत राजनीति लाभ के चलते नहीं करते हैं।

 
naseeruddin shah statement and Tanveer Haider Usmani reaction
तनवीर हैदर उस्मानी - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों लखनऊ के युवा कुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में मंदिर जरूर बनने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि 95 फीसदी मुस्लिम भी चाहते हैं कि अयोध्या में राममंदिर बने। हालांकि उस्मानी ने यह भी कहा कि उक्त बयान मुख्यमंत्री का नहीं योगी आदित्यनाथ का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में पार्कों में नमाज पर पाबंदी संबंधी एसपी के निर्देश...पर

naseeruddin shah statement and Tanveer Haider Usmani reaction
तनवीर हैदर उस्मानी - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में पार्कों में नमाज पर पाबंदी संबंधी एसपी के निर्देश को उन्होंने जायज बताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थल पर हर कार्य अनुमति के बाद ही होता है। नमाज मस्जिद में पढ़ा जाना ही सही है। आईएसआईएस के नए मॉडयूल पकड़े जाने पर उस्मानी ने कहा कि चुनाव से पहले देश और प्रदेश को सांप्रदायिक आग में झोकने की कोशिश है, लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाक्टर अंजर, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, फिरोज अहमद भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

यह भी बोले तनवरी हैदर उस्मानी  

naseeruddin shah statement and Tanveer Haider Usmani reaction
डेमो पिक
- नसीरुद्दीन शाह को न इस्लाम का पता न हिंदुत्व की जानकारी।  
- सरकारें नहीं बनातीं धार्मिक स्थल।  
-  योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को दिलाना ही होगा।  
- नाकारा अफसर नहीं कर पाएंगे काम।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed