फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Namami Gange Task Force recruited for retired soldiers from 19 december

अब गंगा की हिफाजत करेंगे फौजी भाई, नमामि गंगे की टास्क फोर्स में 19 से रिटायर्ड फौजियों की भर्ती

Wed, 05 Dec 2018 01:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Dec 2018 01:44 PM IST
सार

कैवलरी ग्राउंड में चार दिनों तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

विज्ञापन
Namami Gange Task Force recruited for retired soldiers from 19 december
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर में गंगा की निगरानी के लिए नमामि गंगे की टास्क फोर्स में रिटायर्ड फौजियों की भर्ती कानपुर में 19 दिसंबर से शुरू हो रही है। भर्ती प्रक्रिया कैवलरी ग्राउंड छावनी में चार दिनों तक चलेगी। 
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले जल संसाधन और गंगा मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा घाटों की सुरक्षा, प्रदूषण फैलाने वालों को रोकने जैसे काम के लिए टास्क फोर्स का गठन किया था।
विज्ञापन


उस समय तय किया गया था कि सेना की एक बटालियन टास्क फोर्स की जिम्मेदारी संभालेगी। टास्क फोर्स की जिम्मेदारी संभाल रहे मेजर राठौर ने बताया कि भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टास्क फोर्स में पांच साल के अंतराल में रिटायर्ड फौजी जिन्हें पेंशन मिल रही है, उन्हें ही भर्ती किया जाएगा। सेना के माध्यम से भर्ती की सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Namami Gange Task Force recruited for retired soldiers from 19 december
डेमो पिक
टास्क फोर्स की भूमिका
गंगा में यदि कोई नाला गिर रहा है तो उसे रोकने के लिए संबंधित विभाग को सुझाव देने के साथ उसे बंद कराने के लिए टास्क फोर्स कहेगी। यह भी बताया जाएगा कि किस तरह से नाले को तत्काल प्रभाव से गंगा में जाने से रोका जा सकता है।

जहां-जहां नाले गंगा में गिरते हैं, उसके आसपास खस के पौधे टास्क फोर्स की निगरानी में लगाए जाएंगे। पौधे नालों के जरिए गंगा में जाने वाले प्रदूषण को सोख लेगा। इसी तरह के कई और पौधे लगाए जाएंगे जो गंगा को प्रदूषण मुक्त करने मेें सहायक होंगे।

गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने में भी टास्क फोर्स की अहम भूमिका होगी। गंगा किनारे प्रदूषण को रोकने के लिए जो भी निर्माण कार्य होंगे, टास्क फोर्स उनकी मॉनीटरिंग भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed