फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म के बाद 10वीं मंजिल से फेंक कर हत्या: पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कांप गया कलेजा, हुआ ये खुलासा

Mon, 27 Sep 2021 12:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Sep 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Murder by throwing from the 10th floor after the rape: doctors who did post-mortem were trembling
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala

कानपुर के कल्याणपुर स्थित गुलमोहर रेजीडेंसी अपार्टमेंट में दुष्कर्म के बाद युवती की दसवीं मंजिल से फेंककर हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। युवती से बर्बरता बाद उसे दसवीं मंजिल से फेंका गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कुल 25 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सिर की हड्डी पांच जगह से टूटी हुई है। दाहिने हाथ में छह गंभीर चोटें पाई गईं। बाएं हाथ में तीन गंभीर चोट के निशान हैं। पेट के नीचे से लेकर जांघ के बीच में चार चोट के निशान मिले हैं। दोनों कान से खून निकला है। होंठ और छाती के निचले हिस्से में भी चोट के निशान हैं। पेशाब की थैली फटी मिली, प्राइवेट पार्ट में बाहर चोट तो नहीं है, लेकिन अंदर गर्भाशय पूरी से जख्मी हालत में मिला। मौत का कारण अधिक खून बहना बताया गया है। 

Murder by throwing from the 10th floor after the rape: doctors who did post-mortem were trembling
कानपुर: पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

युवती का पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डाॅक्टरों का पैनल मौजूद था। इसमें कांशीराम ट्रामा सेंटर के डाॅ. ओपी राय, किदवई नगर टीबी आइसोलेशन के डाॅ. अमित वर्मा और महिला डाॅ. जया मिश्रा के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। पेशाब की थैली फटी मिली, प्राइवेट पार्ट में बाहर चोट तो नहीं है, लेकिन अंदर गर्भाशय पूरी से जख्मी हालत में मिला। यूट्रस, वेजाइनल एरिया, गर्भाशय के मुंह से जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है। मुंह का स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

Murder by throwing from the 10th floor after the rape: doctors who did post-mortem were trembling
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

कुल 17 स्लाइडें अलग-अलग जांच के लिए बनाई गई हैं। उम्र जानने के लिए हड्डी के टुकड़े को भी जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा हुआ है कि युवती के जीस की चेन खुली हुई थी। उसका बटन भी टूटा हुआ था। टॉप खून से सना मिला है। इससे एक बात तो साफ है कि कपड़ों की दशा देखकर भी आसानी से आकलन किया जा सकता है कि युवती के साथ बर्बरता की गई फिर उसे 10वीं मंजिल से फेंक कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder by throwing from the 10th floor after the rape: doctors who did post-mortem were trembling
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर पुलिस अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से फेंकी गई युवती की हत्या के मामले में रसूखदार आरोपी प्रतीक वैश्य को बचाने में लगी है। 21 सितंबर को कल्याणपुर थाने की पुलिस ने प्रतीक को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया था, लेकिन एफआईआर में उसकी गिरफ्तारी फ्लैट से कई किमी दूर बिठूर तिराहा से दिखाई है।

विज्ञापन
Murder by throwing from the 10th floor after the rape: doctors who did post-mortem were trembling
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता की अधिवक्ता सीमा समृद्धि का कहना है कि कल्याणपुर थाना प्रभारी ने रसूखदार आरोपी को बचाने के लिए ऐसा किया है। कल्याणपुर के इंदिरा नगर निवासी डेयरी संचालक प्रतीक ने 21 सितंबर को अपनी पीए का दुष्कर्म करने के बाद उसे 10वीं मंजिल से फेंक दिया था। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed