फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घिनौना सच: बेटे की बीवी पर थी पिता की नजर, सामने आया सच ताे मार दी गोली, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

Sat, 25 Sep 2021 03:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Sep 2021 03:08 PM IST
सार

कमल की पत्नी ने ससुर मनोज पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया। कमल ने जब इसका विरोध किया तो वह भड़क गया था। पहले विवाद करता रहा और फिर राइफल ले आया। कहासुनी हो ही रही थी कि मनोज ने कमल को गोली मार दी।

विज्ञापन
Father used to keep a dirty eye on son's wife, shot at protest
सफेद सूट में मृतक कमल की पत्नी - फोटो : amar ujala
कानपुर में बिधनू के द्विवेदी नगर में बुधवार देर रात घर पर पिता से झगड़े के बाद कमल द्विवेदी को गोली लगने के मामले में पुलिस की लापरवाही जारी है। शुक्रवार को मां ने पुलिस को दिए गए बयान में बेटे की मौत को महज हादसा बताया तो कमल की पत्नी प्रीति के बयान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रीति ने ससुर मनोज पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी थी जिसपर पुलिस ने अबतक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं फरार आरोपी को खोजने में पुुलिस की सुस्ती जारी है। न तो उसकी लोकेशन का पता चल सका है न ही कोई सुराग मिल सका है। बिधनू के द्विवेदी नगर में प्रापर्टी डीलर मनोज कुमार द्विवेदी उर्फ बबलू के घर पर हुए विवाद में इकलौते बेटे कमल (28) की गोली लगने से मौत हो गई थी।


 
Father used to keep a dirty eye on son's wife, shot at protest
हाथ जोड़कर खड़ी मृतक कमल की पत्नी प्रीती - फोटो : amar ujala
मामले में कमल की मां गीता ने अपने पति मनोज और बहू प्रीति पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं कमल की पत्नी प्रीति ने अपने ससुर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी। वारदात के 24 घंटे के बाद भी पुलिस न तो घटना की सही वजह पता कर सकी और न ही आरोपी का पता कर सकी।

 
Father used to keep a dirty eye on son's wife, shot at protest
प्रीति परिजनों की पुलिस से हुई झड़प - फोटो : amar ujala
आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर भी नहीं लगाया गया है। इस संबंध में एडिशनल एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। कमल की पत्नी को शनिवार को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father used to keep a dirty eye on son's wife, shot at protest
नौ माह पहले हुई थी बेटी - फोटो : amar ujala
अगर नहीं की हत्या तो घर से क्यों भागा पिता
प्रीति के मायके वालों का आरोप है कि कमल की हत्या अगर उसके पिता ने नहीं कि तो वह घर से क्यों भाग गए। उनका कहना है कि आखिर कौन ऐसा पिता होगा जो इकलौते बेटे की मौत के बाद भी उसके दाह संस्कार तक में शामिल नहीं हो।

 
विज्ञापन
Father used to keep a dirty eye on son's wife, shot at protest
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
पहले दी तहरीर, फिर भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
मायके वालों का आरोप है कि पुलिस को घटना की सही जानकारी होने के बाद भी प्रीति की तहरीर को पुलिस ने नजरअंदाज किया। इसके बाद सास की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि प्रीति ने मामले में पहले ही तहरीर दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed