फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज में तहसीलदार को घर में घुस गिराकर पीटने के मामले में सांसद सुब्रत पाठक ने दी सफाई, कही ये बात

Wed, 08 Apr 2020 07:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Apr 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
MP Subrata Pathak gave clarification in the case of beating tehsildar
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : amar ujala
कन्नौज सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने भाजपा सांसद सुब्रत पाठक सहित 20-25 भाजपाइयों पर मंगलवार दोपहर उनके ही घर में घुसकर पत्नी और आठ साल की बच्ची के सामने हमला करने का आरोप लगाया। सांसद सुब्रत पाठक ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तहसीलदार ने 25-30 लोगों के साथ भाजपाईयों पर हमला बोला है।
MP Subrata Pathak gave clarification in the case of beating tehsildar
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने सांसद पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का कहना है कि हेल्पलाइन पर कई लोगों ने अनाज न मिलने की शिकायत की थी। इनकी सूची सदर तहसीलदार को दी गई थी। दो-तीन बार सूची भेजने के बाद भी राशन नहीं दिया गया। मंगलवार को पदाधिकारियों से फीडबैक लेने पर पता चला कि खाद्यान्न का वितरण नहीं हुआ। इस पर तहसीलदार को फोन किया तो उन्होंने मुझसे अभद्रता की। उन्होंने भी उसी भाषा में जवाब दिया।

 
MP Subrata Pathak gave clarification in the case of beating tehsildar
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
इसके बाद जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, संसदीय कार्यालय के प्रभारी अवनीश बेरिया, रंजीत कश्यप समेत कुछ और लोग तहसीलदार से मिलकर सूची सौंपने गए तो उन्होंने इन पर हमला कर दिया। सचिन, अवनीश और रंजीत घायल हो गए। इनका मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया। हमले में वह शामिल नहीं थे। सदर तहसीलदार उनपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। पदाधिकारियों की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Subrata Pathak gave clarification in the case of beating tehsildar
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद - फोटो : amar ujala
तहसीलदार ने 25-30 लोगों के साथ किया हमला
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा का कहना है कि जब वे लोग सूची लेकर सदर तहसीलदार के पास पहुंचे तो उन्होंने बदतमीजी से बात की। विरोध किया तो 25-30 लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उन्हें, अवनीश, रंजीत और शिवेंद्र कुमार को चोटें आई हैं।

 
विज्ञापन
MP Subrata Pathak gave clarification in the case of beating tehsildar
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद चोट दिखाते हुए - फोटो : amar ujala
ये है पूरी घटना
कन्नौज सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर उनके ही घर में घुसकर पत्नी और आठ साल की बच्ची के सामने हमला कर दिया। दो लेखपालों को भी दौड़ाया। तहसीलदार को काफी चोटें लगी हैं। एक लेखपाल भी घायल है। मौके पर दो बाइकें मिली हैं। एक पर भाजपा के झंडे के रंग का निशान और जिला मीडिया प्रभारी लिखा है। तहसीलदार ने तहरीर देकर 20-25 हमलावरों में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को भी शामिल बताया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सांसद ने आरोपों से इनकार किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed