फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की बारात आते ही मां ने तोड़ा दम, शव मंडप से दूर रख निभाई गईं शादी की रस्में

Sat, 23 Nov 2019 05:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
mother funeral waited for marriage of her daughter in ghatampur up
बेटी की बारात आते ही मां ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के घाटमपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भावुक हो जाएंगे। यहां तहसील क्षेत्र के मुइया गांव में बीते गुरुवार की देर शाम बेटी की शादी रस्मों में उस वक्त व्यवधान खड़ा हो गया, जब द्वारचार के समय दूल्हन की मां को अचानक दौरा पड़ा और वह गश खाकर गिर पड़ी।


आनन-फानन उसे डाक्टर को दिखाया गया लेकिन, डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गांववालों ने सलाह-मशविरा करके मां के शव को गांव के बाहर पंचायत भवन के बरामदे में रखवाने के बाद घर पर शादी की रस्में पूरी करवाईं।
mother funeral waited for marriage of her daughter in ghatampur up
घर के बाहर मौजूद परिवार को लोग - फोटो : अमर उजाला
मुइया गांव निवासी गुसाईंलाल प्रजापति गांव का चौकीदार है। उसने अपनी बेटी मंजू की शादी ग्राम तिलसहरी (महराजपुर) कानपुर निवासी जीत कुमार प्रजापति के साथ की थी। बीते गुरुवार को बारात आई। देर शाम द्वारचार की रस्में शुरू हुईं। इसी दौरान मंजू की मां शांति देवी (55) को अचानक दौरा पड़ा और वह गिर गई। डाक्टर के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
mother funeral waited for marriage of her daughter in ghatampur up
मृतक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
इधर, स्टेज पर वर-वधू के जयमाल की रस्म हो रही थी। गांववालों ने किसी को शांति की मौत की खबर दिए बिना विवाह की रस्में जारी रखने की योजना बनाई। जिसमें गांव के कुछ लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई। गांव के ओमनरायन तिवारी, छेदालाल प्रजापति, विपिन तिवारी, मेवालाल, कल्लू मिश्रा और रामप्रसाद ने बताया कि उन लोगों ने गांववालों के साथ अपनी देखरेख में शादी की रस्मों को विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया और शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे बारात विदा कर दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mother funeral waited for marriage of her daughter in ghatampur up
घर में रखा शादी का सामान - फोटो : अमर उजाला
बारात विदा होने के बाद दोपहर में शांति देवी की अंत्येष्टि की तैयारी शुरू की गई और मूसानगर (कानपुर देहात) के यमुना घाट पर उसका दाह-संस्कार किया गया। शनिवार की सुबह मुइया गांव में गोसाईंलाल प्रजापति के घर मातम दिखा।
विज्ञापन
mother funeral waited for marriage of her daughter in ghatampur up
घर में रखा शादी का सामान - फोटो : अमर उजाला
जिस आंगन में बेटी की शादी का मंडप गड़ा था वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ था। शादी में आई महिलाएं और रिश्तेदार भी अपने घर चले गए थे। मकान के दरवाजे के बाहर गोसाईंलाल के परिवार के पुरुष सदस्य एक जगह बैठे दिखे। जबकि, उसका बेटा बृजेश प्रजापति भी एक कोने में गुमशुम खड़ा नजर आया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed