फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेस-वे पर आया 'हादसों का मौसम', ये हैं वो 7 प्वाइंट्स जहां मंडराती है मौत

Fri, 10 Nov 2017 06:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 06:55 PM IST
सार

- कहीं सेफ्टी ग्रिल टूटी, डिवाइडर अधूरे, मार्ग संकेतकों की भी कमी
- दस महीने में हो चुके हैं 92 हादसे,  39 लोगों की मौत, 118 घायल

विज्ञापन
Season of casualties on expressway
एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के एक साल पूरा होने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। यही वजह है कि एक्सप्रेस-वे को अभी तक भारी वाहनों के लिए खोला नहीं जा सका। कहीं सेफ्टी ग्रिल न होने से मवेशी खतरा बने हैं तो कहीं डिवाइडर न होने से वाहनों के एक-दूसरे से टकराने का खतरा है। सुरक्षा के मानक पूरे न होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन दिनों कोहरे के कारण वाहन एक्सप्रेस-वे पर रेंगकर चल रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में एक्सप्रेस-वे पर सफर बड़े जोखिम से कम नहीं होगा। एक्सप्रेस -वे पर सुरक्षा मानक पूरे न होने और अधूरे निर्माण की वजह से हादसे बढ़ सकते हैं।


 
Season of casualties on expressway
एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
यह हैं हादसे के प्वाइंट
- लखनऊ से आगरा की तरफ  जाने पर हसनगंज के मटरिया गांव के पास टोल टैक्स निर्माणाधीन है। इस कारण यहां दोनों तरफ 500 मीटर का डायवर्जन है।
- औरास के पास सई नदी का पुल अधूरा है । इससे यहां डायवर्जन कर करीब 500 मीटर एक ही लेन से वाहनों को गुजारा जा रहा है।
- शाहपुर तोंदा के आगे डिवाइडर का निर्माण पूरा नहीं है। सेफ्टी ग्रिल न होने से मवेशी सड़क पर आ जाते हैं। 
- हसनगंज के पास सेफ्टी ग्रिल टूटने से मवेशी एक्सप्रेस-वे पर पहुंच जाते हैं।
- बांगरमऊ में श्रीधरपुर के पास डिवाइडर नहीं बना है। कोहरे के दौरान वाहन गलत दिशा में चले जाने का खतरा रहता है।
- खंभौली में तीन किमी हवाई पट्टी होने से डिवाइडर नहीं हैं। जानवरों को रोकने के लिए लगाई गई कंटीले तारों की बाड़ कई जगह टूट चुकी है।
- बांगरमऊ से औरास के बीच कई स्थानों पर रोड लाइट और मार्ग संकेतकों का अभाव है।
 
Season of casualties on expressway
एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
काम जल्द पूरा कराने के निर्देश
यूपीडा के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के मानक पूरे हैं। जहां भी कमी है, जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Season of casualties on expressway
एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जा रहे
निर्माण एजेंसी अपकान के मैनेजर वेंकट सुब्बइया ने बताया कि सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। टोल बैरियर बनने के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू  हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed