{"_id":"61560c5e8ebc3e6253303d10","slug":"manish-gupta-murder-case-meenakshi-said-with-folded-hands-sp-people-are-not-doing-well-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: हाथ जोड़कर बोलीं मीनाक्षी... सपा वाले अब ठीक नहीं कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: हाथ जोड़कर बोलीं मीनाक्षी... सपा वाले अब ठीक नहीं कर रहे
Fri, 01 Oct 2021 02:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने की मीनाक्षी के घर पहुंचे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति मनीष की मौत के बाद घर पर हुए हंगामे और बवाल के बाद गुरुवार दोपहर को मीनाक्षी का गुस्सा फट पड़ा। सपाइयों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब तक सब उनका साथ दे रहे थे, लेकिन अब जो कर रहे हैं वह बहुत गलत है। बालकनी से हाथ जोड़कर ये बातें जब मीनाक्षी ने कहीं तो सपाई तितर बितर हो गए। हालांकि जब अखिलेश यादव पहुंचे तो फिर से जमावड़ा लग गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मनीष का शव गोरखपुर से बर्रा पहुंचा था। उसके बाद से सपा, कांग्रेस के नेताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। बुधवार को परिजन शव उठाने के लिए सहमत हो गए थे लेकिन राजनीतिक दल वालों ने ऐसा नहीं करने दिया। गुरुवार को जब सपाइयों ने बवाल काटा तो मीनाक्षी खुद को रोक नहीं पाईं। हाथ जोड़कर बोलीं कि अब बिल्कुल ठीक नहीं हो रहा है।
सपा कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल
- फोटो : amar ujala
डीसीपी साउथ से भी धक्कामुक्की
जिस वक्त सपाई हंगामा कर रहे थे, उस दौरान डीसीपी साउथ भी मौजूद थीं। भीड़ बेकाबू हो रही थी। पुलिसकर्मी भी भारी संख्या में थे। इस दौरान भीड़ में डीसीपी साउथ रवीना त्यागी भी फंस गईं। उनका निकलना मुश्किल हो रहा था। उनसे भी धक्कामुक्की हुई। ये देख मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से डीसीपी को वहां से निकाला।

परिजनों से मिलते अखिलेश
- फोटो : amar ujala
आखिर क्या कहना चाहते थे पूर्व सीएम
जब अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से बातचीत कर रहे थे तो सपा विधायक इरफान सोलंकी भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने डीसीपी साउथ को बुलाने के लिए कहा था। इरफान काफी देर तक डीसीपी साउथ को खोजते रहे लेकिन वे वहां पर नहीं थीं। सवाल है कि आखिर अखिलेश यादव डीसीपी साउथ से क्या कहना चाहते थे।

मीनाक्षी गुप्ता से मिले अखिलेश
- फोटो : amar ujala
मीनाक्षी बेटे से बोलीं, अखिलेश मामा आए हैं
मनीष गुप्ता के बेटे से जब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नाम पूछा तो मीनाक्षी गुुप्ता बेटे से बोलीं कि अखिलेश मामा आए हैं, बेटा ये हमारी मदद करने आए हैं। फिर अखिलेश यादव से कहा कि आप हमारे भाई की तरह हैं। इससे एकबारगी वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। इसके बाद मीनाक्षी गुप्ता रो पड़ीं। सपा मुखिया उन्हें दिलासा देते रहे और कहा कि मदद का वादा किया। बुधवार को तय हुआ था कि चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मनीष गुप्ता के घर जाएगा। पीड़ित परिवार से बात करने के बाद सपा मुखिया को रिपोर्ट देगा।

मनीष गुप्ता हत्याकांड: परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : ट्विटर
लेकिन गुरुवार को कार्यक्रम बदल गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव की अगुवाई में पूर्व मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ वाजपेयी और व्यापार सभा के प्रांतीय महासचिव अभिमन्यु गुप्ता मिलने पहुंचे। तबीयत खराब होने के कारण मीनाक्षी दूसरे कमरे में थीं। बाद में उन्हें बुलाकर प्रतिनिधि मंडल ने बात की। मीनाक्षी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जाना है, देखते हैं कि मुख्यमंत्री क्या कहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मनीष के साथ बहुत गलत हुआ, इसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी।