फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीदे जा रहे थे बकरे' फिर हुआ बड़ा धोखा, रात होते ही उड़े होश

Thu, 23 Aug 2018 05:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
man was given dog inspite of goat for sacrifice on bakra eid
डेमो पिक
अशरफ सोमवार देर शाम बकरा मंडी बकरे बेचने के लिए गया था। लोगों से खचाखच भरी बाजार में पैर रखने तक की जगह न थी। हर शख्स अपने हिसाब से बकरे की तलाश में था। धीरे-धीरे अंधेरा भी होने लगा था। इसके बाद अशरफ के पास एक शख्स आता है। उसने अशरफ से एक बात कही और अंधेरा का फायदा उठाकर जो किया उससे बाजार ही नहीं आसपास के कई शहरों में यह कांड चर्चित हो गया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी इस बकरे की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन इधर अशरफ परेशान था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि करे तो क्या करे। इसके बाद अशरफ को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। जानें क्या है पूरा मामला...

 
man was given dog inspite of goat for sacrifice on bakra eid
डेमो पिक
अंधेरे का फायदा उठा टप्पेबाज जाजमऊ चुंगी स्थित मंडी में बकरा बेचने पहुंचे अशरफ को काले रंग का कुत्ता थमाकर उसका एक बकरा ले भागे। लेकिन अभी भी अशरफ को इस पूरे मामले की कोई जानकारी न हो पाई। अशरफ को इस बात का पता तब चला जब भौं-भौं  कि आवाज आई। अशरफ असमंजस में पड़ गया कि आखिर ये हो क्या रहा है। खैर जैसे ही अशरफ को ठगी का अहसास हुआ उसने तुरंत ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।
man was given dog inspite of goat for sacrifice on bakra eid
डेमो पिक
मौके पर पहुंची पुलिस को अशरफ ने बताया कि सोमवार देर शाम को वह कुछ बकरे लेकर मंडी में बेचने पहुंचा था। मंडी में भीड़ के बीच एक युवक उनके पास आया और बोला कि चचा आपका बकरा छूट कर भाग गया था, जिसे वह पकड़ लाया है। कुत्ते के मुंह पर कपड़ा पड़ा होने और अंधेरा के कारण अशरफ टप्पेबाज के झांसे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
man was given dog inspite of goat for sacrifice on bakra eid
डेमो पिक
अशरफ के रस्सी पकड़ते ही टप्पेबाज ने उसके बकरों में से एक बकरा खोल लिया और भीड़ का फायदा उठा भाग निकला। इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। बकरी की कीमत लगभग छह हजार बताई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed