फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया फिर उसे चंद रुपयों के लिए बेंच दिया, सच सुनकर कांप जाएगा कलेजा

Mon, 18 Feb 2019 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Feb 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
man sell the girl after misdeed with her
डेमो
यूपी के उन्नाव जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसका कलेजा कांप गया। एक युवक ने पहले युवती काे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसका वीडियो बनाया। इसके बाद भी जब युवक काे कुछ समझ नहीं आया तो चंद रुपये के लिए उसे बेंच भी दिया।



 

man sell the girl after misdeed with her
डेमो
पाटन बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से गांव के ही युवक ने एक माह तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने एक वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे दो युवकों के हाथों बेच भी दिया था। हालांकि उसने समय रहते परिजनों को सूचना दे दी।

 
man sell the girl after misdeed with her
डेमो
इस पर आरोपी उसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ भाग निकले। पीड़िता ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कराया है। गांव निवासी युवती 18 जनवरी की सुबह शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही हितेंद्र प्रताप ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह एक माह तक दुष्कर्म करता रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
man sell the girl after misdeed with her
डेमो
पीड़िता के अनुसार 12 फ रवरी को आरोपी की बहन उसके यहां पहुंची और उसे अपने घर ले गई। यहां वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे एक युवक के साथ लालकुआं और बाद में कानपुर भेज दिया गया। आरोप है कि कानपुर स्टेशन में उसे दो युवकों के सुपुर्द कर दिया गया। ये युवक उसे ट्रेन से गाजियाबाद लेकर पहुंच गए।

 
विज्ञापन
man sell the girl after misdeed with her
डेमो
गाजियाबाद में जब उसे शक हुआ तो उसने भाई को सूचना दी। इस पर आरोपी उसे छोड़ भाग निकले। किसी तरह युवती घर पहुंची और उसने बिहार थाना में तहरीर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी बहन समेत चार लोगों पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ बीघापुर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed