{"_id":"5a58d7654f1c1bf8408b4740","slug":"man-allows-four-friends-to-rape-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार किया, शादी की फिर दोस्तों के सामने 'बीवी को परोस दिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार किया, शादी की फिर दोस्तों के सामने 'बीवी को परोस दिया'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कानपुर के पास शुक्लागंज में पुरवा कोतवाली में 20 साल की लड़की से गैंगरेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लड़के ने उसको अपने प्रेम जाल में फसाया फिर उसके साथ फर्जी शादी की। इसके बाद उसने अपने चार दोस्तों संग मिलकर लड़की के साथ महीनों बलात्कार किया। जानें क्या है पूरा मामला...
Trending Videos
डेमो पिक
पुरवा कोतवाली के ग्राम भदनांग में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती को यहीं के रहने वाला एक युवक ने बरगला कर प्रेम जाल में फं साया और उसे बीते 31 अगस्त वर्ष 2017 को भगा कर शुक्लागंज के प्रेमनगर मोहल्लें में स्थित एक किराए के मकान में रखा।
डेमो पिक
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिनों पर युवक अंकित कुमार माली निवासी पुरवा ने उसे विवाह का दिलाशा देने के लिए फ र्जी तरीके से स्टांप पेपर पर विवाह होना बताया क्योंकि उसे जानकारी नहीं थी और वह उसके झांसे में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
यहां रहने के करीब 15 दिनों बाद उसी कमरे में अंकित अपने दोस्त पुरवा निवासी मोहित, अनुज, आशीष व रामू को लाना शुरू किया और जबरन उसे छोड़ देने की धमकी देकर स्वंय के साथ उनसे भी संबंध बनवाएं।
विज्ञापन
डेमो पिक
करीब ढ़ाई माह तक यह सब कुछ चलता रहा वह उसे कमरे से निकलने नहीं देता था। जिसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों से किसी तरह से मदद मांगी और बीते 28 दिंसबर 2017 को वह वहां से भाग निकली और सीधे अपने घर पहुंच परिजनों को मामले की जानकारी दी।