फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंद्रकांत हत्याकांड: आईपीएस मणिलाल पाटीदार के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू, जांच के दायरे में कई पुलिस अफसर

Wed, 16 Sep 2020 11:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Sep 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Mahoba Case: Vigilance investigation started against IPS Manilal Patidar
इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
महोबा कांड में अब विजिलेंस की टीम सक्रिय हो गई है। मंगलवार को विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम महोबा पहुंच गई है। टीम में कानपुर यूनिट केएसपी शामिल हैं। आईपीएस मणिलाल पाटीदार (पूर्व महोबा कप्तान) पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की तहकीकात शुरू कर दी है। क्रशर कारोबारी के परिजनों समेत शहर के कई कारोबारियों से टीम पूछताछ भी करेगी। कुछ जानकारी पहले ही दिन टीम ने जुटाई भी है।
Mahoba Case: Vigilance investigation started against IPS Manilal Patidar
व्यापारी की पत्नी व बच्चों से बात करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर को एक वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार पर उगाही का आरोप लगाया था। ये भी कहा था कि अगर उनकी हत्या होती थी तो एसपी ही जिम्मेदार होंगे। दूसरे ही दिन इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली मार दी गई थी। रविवार रात उनकी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद मणिलाल पाटीदार समेत चार आरोपियों पर हत्या केस दर्ज किया गया था। एसपी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए शासन ने विजिलेंस को जांच सौंपी थी। कानपुर सेक्टर के एसपी विजिलेंस हरदयाल सिंह मंगलवार को महोबा पहुंचे। महोबा एसपी से मिलकर मामले की जानकारी ली और उसके बाद अपने स्तर से तफ्तीश शुरू कर दी है।

 
Mahoba Case: Vigilance investigation started against IPS Manilal Patidar
व्यापारी के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच से छह लाख उगाही का आरोप
इंद्रकांत त्रिपाठी ने वीडियो के जरिये आरोप लगाया था कि एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार हर महीने पांच से छह लाख की उगाही मांगते हैं। जब तक पैसे देते रहे तब तक कारोबार चलता रहा लेकिन जब अगस्त में पैसे देने से इंकार किया तो उनको धमकी देने के साथ हत्या की साजिश रची जा रही है। उसी दौरान उनको मार दिया गया। एसपी लगे इस आरोप की जांच एसपी विजिलेंस कर रहे हैं। आरोपों के संबंध में साक्ष्य मिलने के बाद एसपी पर रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों और शासन को सौंपेंगे। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो एसपी पर विजिलेंस की तरफ से भी केस दर्ज होगा।                  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahoba Case: Vigilance investigation started against IPS Manilal Patidar
चौराहे पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कॉल रिकॉर्डिंग जांच में शामिल
महोबा कांड से संबंधित आधा दर्जन कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। जिसमें इंद्रकांत की बातचीत कई लोगों से है। एक दो लोग उनको धमका रहे हैं। वहीं कई ये बातचीत कर रहे हैं कि एसपी बहुत भ्रष्ट हैं। इसमें एक विधायक भी हैं। इसके अलावा कई कारोबारी भी हैं। विजिलेंस की टीम ने इन सभी की सूची तैयार की है। इन सभी से पूछताछ होगी। जो भी उनके पास साक्ष्य होंगे वो विजिलेंस को सौंपने होंगे। वहीं विजिलेंस की टीम ने इन कॉल रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया है।

 
विज्ञापन
Mahoba Case: Vigilance investigation started against IPS Manilal Patidar
इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जांच की जद में कई पुलिस अफसर
हत्या के केस में कबरई थाने के थानेदार देवेंद्र शुक्ला पर भी आरोप है। एक कॉल रिकॉर्डिंग में उसका भी जिक्र है। जिसमें कहा जा रहा है कि पांच लाख एसपी साहब को और एक लाख थाने में देना पड़ रहा है। इसलिए कबरई थानेदार समेत पुराने थानेदार व अन्य एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी विजिलेंस की जांच की जद में हैं। पूरी आशंका है कि ये पूरा खेल लगातार चलता आ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed