फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से भागे प्रेमी युगल के लिए 'मसीहा बने पुलिसवाले', थाने में धूमधाम से कराई शादी, दिया उपहार

Wed, 25 Dec 2019 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
lover couple ran away from home and got married at mahoba police station
महोबा की अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के कबरई में तीन दिन पहले घर से भागे युवक और युवती को कबरई पुलिस ने बरामद कर दोनों पक्षों की आम सहमति से थाना परिसर में धूमधाम से शादी करा दी। रिमझिम बरसात और शीत लहर के बीच सैकड़ों लोग अनूठी शादी के साक्षी बने और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
lover couple ran away from home and got married at mahoba police station
महोबा की अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवाही निवासी चंद्रशेखर अनुरागी (22) पुत्र हिम्मत थाना कबरई के ग्राम बीला दक्षिण निवासी अपने ही रिश्तेदार रामबाबू अनुरागी की पुत्री आरती अनुरागी (19) को 22 दिसंबर को प्रेम-प्रसंग के चलते रजामंदी से भगाकर ले गया गया था।
lover couple ran away from home and got married at mahoba police station
महोबा की अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
इसकी तहरीर लड़की के पिता ने थाना कबरई पुलिस में दी थी। प्रभारी निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने टीम बनाकर रिश्तेदारी में कई जगह दबिश दी। मंगलवार को फतेहपुर में युवक और युवती के होने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ दोनों को बरामद कर लिया और सजातीय होने और युवक व युवती बालिग होने की जानकारी होने पर शादी की आम सहमति थाने में बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
lover couple ran away from home and got married at mahoba police station
महोबा की अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों के परिजनों की सहमति पर थाने में दोनों की धूमधाम से बैंडबाजों के साथ बरात निकलवाकर जयमाला कार्यक्रम कराया गया और शादी की रस्में कराकर वर-वधू की शादी करा दी।
विज्ञापन
lover couple ran away from home and got married at mahoba police station
महोबा की अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक सहित तमाम लोगों ने वर-वधू को नकद राशि व उपहार दिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र कुशवाहा, सुरेश सिंह, बलदेव यादव, बीएस चौहान, छानी प्रधान मुन्ना तिवारी, धीरेंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed