फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की को टीचर से हुई मोहब्बत, ऐसे बनाया लोकेश को सफर खां, अभी काजी की भी एक कहानी है...

Sun, 13 Jan 2019 09:07 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Jan 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Love story of Girl and her Teacher
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शोहदों से परेशान होकर आत्महत्या करने की चिट्ठी घर में छोड़कर गई छात्रा को पुलिस ने प्रेमी शिक्षक के साथ पकड़ लिया है। छात्रा ने शादीशुदा प्रेमी शिक्षक का धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ मार्च 2018 में शादी की थी। पुलिस ने प्रेमी युगल का सहयोग करने वाले उनके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली में पुलिस की ओर से इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। इस प्रेम कहानी में कई ऐसे मोड़ हैं जो आपके होश उड़ा देंगे। काजी का किस्सा जानकर तो आप अचंभित रह जाएंगे। आगे की स्लाइड में पढ़िए हैरान कर देने वाली ये प्रेम कहानी..

Love story of Girl and her Teacher
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि शहर के मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी लोकेश उर्फ सफर खां 2015 में एक विद्यालय में बायोलॉजी का शिक्षक था। उस विद्यालय में तब छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती थी। छात्रा शिक्षक के पास कोचिंग पढ़ने जाती थी। इन दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। 2016 से छात्रा शिक्षक के घर आने-जाने लगी। 2017 में छात्रा ने इंटरमीडिएट पास कर लिया। छात्रा ने शहर के एक मंदिर में लोकेश के साथ शादी कर ली। नाबालिग होने के कारण उसने शादी का खुलासा नहीं किया।

Love story of Girl and her Teacher
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
23 नवंबर 2017 को लोकेश की आंचल वर्मा नाम की लड़की से उसके परिवार वालों ने शादी करा दी। इसके बाद भी लोकेश और छात्रा मिलते रहे। इसका आंचल ने विरोध किया तो छात्रा और आंचल का विवाद हो गया। जनवरी 2018 में छात्रा ने लोकेश का धर्म परिवर्तन कराकर लोकेश के स्थान पर मोहम्मद सफर खां नाम रखवा दिया। पुराना कोठा पार्चा मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त दीवानी न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद अलीम खां के पुत्र मुदस्सिर ने काजी बनकर वीडियो कॉल के माध्यम से लोकेश और छात्रा का तीन मार्च 2018 को निकाह कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Love story of Girl and her Teacher
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
शादी कराने में एक प्राइवेट विद्यालय के मैनेजर रमेश चंद्र राजपूत के पुत्र अंकित ने भूमिका निभाई। एसपी ने बताया कि तीनों युवक और छात्रा के खिलाफ पुलिस की ओर से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं लोकेश उर्फ सफर खां की पहली पत्नी आंचल की तहरीर पर छात्रा के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा छात्रा के पिता ने जो तहरीर दी थी। उस पर छात्रा को बहला कर ले जाने की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Love story of Girl and her Teacher
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी छात्रा 9 जनवरी को शोहदों से परेशान होकर आत्महत्या करने की चिट्ठी लिखकर घर में छोड़कर चली गई थी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। रामगंगा पुल के पास छात्रा का बैग और चप्पल मिलने पर पुलिस ने रामगंगा में गोताखोरों से करीब दस घंटे तलाश कराई। एसपी संतोष मिश्रा ने स्वाट प्रभारी कुलदीप दीक्षित, सर्विलांस प्रभारी विनय प्रकाश, शहर कोतवाल राजेश पाठक को टीम के साथ लगाया। छात्रा के मोबाइल फोन की लोकेशन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर मिली। टीम ने गुरुवार रात को शहर के मसेनी चौराहा के पास से छात्रा को उसके प्रेमी शिक्षक लोकेश उर्फ सफर खां को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed