{"_id":"5ce69129bdec2207755949a2","slug":"lok-sabha-election-2019-sakshi-maharaj-results-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज ने रौंदा गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी का हौंसला, 10 राउंड की बढ़त के बाद लौट गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी महाराज ने रौंदा गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी का हौंसला, 10 राउंड की बढ़त के बाद लौट गए घर
Thu, 23 May 2019 05:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 May 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
जीत दर्ज करने के बाद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट पर पूर्व भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। साक्षी महराज को मतगणना में बढ़त मिलने के बाद मतगणन स्थल पहुंचे अन्य पार्टियों के प्रत्याशी इस राउंड तक रूके इसके बाद साक्षी महाराज की बढ़त देख सभी निराश होकर घरों को लौट गए। एक तरह से मानें तो साक्षी महराज ने सपा बसपा गठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशियाें को रौंद कर रख दिया।
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
आपको बताते चलें कि वर्ष 2014 में तीन लाख 10 हजार 176 मतों से सपा प्रत्याशी को हराकर सांसद बने साक्षी महाराज ने लगातार दूसरी बार फिर जीत दर्ज करते हुए अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया। उन्होंने इस बार भी गठबंधन से सपा प्रत्याशी को 4 लाख 956 मतों से परास्त किया है।
मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश मे भाजपा के दूसरे ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। वर्ष 2014 के चुनाव में साक्षी को जहां 43.18 प्रतिशत वोट मिले थे, वहीं इस बार 56 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करके उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की फिर से जमानत जब्त करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह मतगणना के रुझान में जैसे-जैसे भाजपा बढ़त बना रही थी, जीत के प्रति आश्वस्त कार्यकर्ताओं के चेहरे की खुशी दोगुनी हो रही थी। कार्यकर्ताओं ने साक्षी महराज के कार्यालय पहुंच जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल ताशे पर हर-हर मोदी, साक्षी जिंदाबाद के नारे लगा कार्यकर्ता जमकर थिरके।
विज्ञापन
साक्षी महाराज ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
जोश और उमंग में वह आवास के सामने सड़क पर उतर आए और जीत का जश्न मनाया। नौवें चरण में निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से सपा प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना से एक लाख से अधिक मतों बढ़त बनाने के बाद ही साक्षी ने जीत के संकेत दे दिए थे। अपने विवादित बोल के कारण चर्चा में रहे साक्षी के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे तो आयोग ने उन्हें 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने से रोक दिया था।