फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2018: नन्ही परी संग लोहड़ी पर मचेगा धमाल

Sat, 13 Jan 2018 08:28 AM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
lohri celebration with these lovely girl child
लोहड़ी स्पेशल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में लोहड़ी पर शनिवार को धमाल मचाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, पंजाबी समाज के कुछ परिवार ‘बेटियां नहीं हैं बेटे से कम’ की थीम पर पर्व को मनाने के लिए उत्साहित हैं। इन परिवारों ने ‘नन्हीं परियों’ के लिए जमकर कपड़ों और खिलौनों की खरीदारी की है। रिश्तेदारों को भी बच्ची के साथ लोहड़ी मानने के लिए आमंत्रित किया है। 




 
Trending Videos
lohri celebration with these lovely girl child
रोहिणी अरोणा - फोटो : अमर उजाला
तीन पीढ़ी के बाद आई बेटी
काकादेव निवासी रोहिणी अरोड़ा और रिशु अरोड़ा ने आठ दिन पहले जन्मी बेटी की पहली लोहड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारी कर ली है। बच्ची की दादी वंदना अरोड़ा व दादा असीम अरोड़ा ने बताया कि उनके घर में तीन पीढ़ी के बाद बेटी का जन्म हुआ है। इससे परिवार के सभी लोग काफी खुश हैं।  लोहड़ी के दिन घर में विशेष पूजा होगी। रात में भांगड़े के साथ लोहड़ी मनाएंगे और कुछ गेम खेले जाएंगे।

 
lohri celebration with these lovely girl child
ध्रुव मदान और ईशा मदान - फोटो : अमर उजाला
छोटी सी परी ने ला दी खुशियां
स्वरूप नगर निवासी ध्रुव मदान और ईशा मदान ने तीन दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है। बेटी के पैदा होने की खुशी घर में हर किसी को है। बच्ची की दादी सिम्मी मदान और दादा अनिलेश मदान ने बताया कि आज बहू और पोती को हॉस्पिटल से छुट्टी दी जाएगा। हालांकि समय कम होने की वजह से लोहड़ी पर घर में एक छोटी सी पूजा रखी है। रात में सपरिवार लोहड़ी जलाकर बेटी की लंबी आयु की कामना करेंगे और भगवान को शुक्र अदा करेंगे कि उन्होंने उनके घर में एक नन्ही परी को भेजा है। 14 जनवरी को हाउस पार्टी में सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
lohri celebration with these lovely girl child
जसप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
पहली बेटी, खुशी दोगुनी
बेटी को मत समझो भार, ये तो हैं घर का आधार। इस संदेश को देने के लिए लाजपत नगर निवासी मां जसप्रीत कौर और पिता गुरप्रीत सिंह अपनी तीन महीने की बेटी की पहली लोहड़ी पूरे जोश के साथ मनाने को तैयार हैं। अपनी बेटी प्रीत कौर के लिए दोनों ने ढेरों गिफ्ट खरीदे हैं। बेटी को परी की तरह सजाने के लिए डिजाइनर ड्रेस भी खरीदी है। शाम को कॉलोनी के लोगों के संग लोहड़ी का जश्न धूमधाम से मनाने की तैयारी है। नाचने गाने के बीच सभी लोग मिलकर लोहड़ी जलाएंगे।
 
विज्ञापन
lohri celebration with these lovely girl child
हर्षी मनचंदानी और पंकज मनचंदानी - फोटो : अमर उजाला
घरवालों संग बाटेंगे खुशियां
हर्षी मनचंदानी और पंकज मनचंदानी की खुशी का ठिकाना नहीं है। आखिर उनके घर में बेटी का जन्म जो हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि बेटी की पहली लोहड़ी परिवार संग मनाएंगे। साथ ही भगवान से प्रार्थना करेंगे कि वो अपनी कृपा बेटी पर हमेशा बनाए रखें। छह महीने की बेटी शिवी के लिए पिता पंकज का कहना है कि उनकी बेटी ही उनका बेटा है, जो बड़े होकर खूब नाम कमाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed