यूपी के कन्नौज जिले में उस समय लोगो में हड़कंप मच गया जब उन्होने एक साथ आधा दर्जन अजगरों को एक साथ निकलते देखा। अजगरों के निकलने की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ में लाख बहोसी पक्षी बिहार के पास नहर किनारे एक साथ छह अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर देखने के लिए आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। इस दौरान दो अजगर झाड़ियों में छिप गए।
नहर किनारे दो बड़े अजगर और चार छोटे अजगर देखने के बाद भीड़ लग गई। इस दौरान करीब 80 किलो के वजन वाले दो अजगर झाड़ियों की ओर चले गए। जबकि छोटे अजगर जिनका 15 से 20 किलो तक वजन था। वह मौके पर ही रेंगते रहे।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा राम बाबू तोमर और वन कर्मचारी ज्ञानचंद्र और करन चंद्र ने चारों अजगरों को पकड़ कर रेस्ट हाउस पहुंचाया। जिला वन अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि चिड़ियों का शिकार करने के कारण पक्षी बिहार के आसपास इलाके में अजगर देखे जा सकते हैं। रेस्ट हाउस में उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।