लॉकडाउन के पांचवें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह ज्यादातर दुकानें नहीं खुलीं। होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू होने के बाद सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात दिखी।
2 of 8
लॉकडाउन का पांचवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में किदवई नगर ओ ब्लॉक सब्जी मंडी में रोज की तरह यहां मंडी लगी और ग्राहक उमड़े। पुलिस ने लोगों को समझाया और न मानने वालों पर लाठियां भी चलाई। दुकानदारों को चेतावनी दी है कि दुकानें न लगाएं। वहीं कल्याणपुर इंदिरा नगर रोड स्थित परचून की दुकान बंद दिखी। दुकान के बाहर होम डिलीवरी का पोस्टर लगा दिखा।
3 of 8
लॉकडाउन का पांचवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ की सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ दिखाई दी। वहीं चित्रकूट में लॉकडाउन के पांचवें दिन जिले की सीमाओं पर प्रशासन की नजर रही। बाहर से आने वाले लोगों का मेडिकल टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। शहर व कस्बे में सुबह जरूरत की चीजें खरीदने के लिए लोग घरों से निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें डांट डपट कर जल्द घर जाने को कहा।
4 of 8
लॉकडाउन का पांचवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
बरगढ़ के मुरका गांव में अमरोहा व मुंबई से लौटे तीन युवकों ने खुद को गांव के बाहर एक मंदिर में आइसोलेट किया है। मुख्यालय के कसहाई रोड और सदर ब्लॉक के बालापुर खालसा गांव में शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर कुछ युवकों का परीक्षण किया। सीएमओ के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण से प्रभावित एक भी मरीज नहीं है।
5 of 8
लॉकडाउन का पांचवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में दिल्ली में फंसे लोगों को लाने के लिए हरदोई डिपो की 36 बसें शनिवार को दिल्ली रवाना की गई थीं। रविवार सुबह से इन बसों की वापसी शुरू हो गई। शहर में नुमाइश चौराहा पर दिल्ली से लौट रहे लोगों की लाइन लगवा कर नाम-पते नोट किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने थर्मल थर्मामीटर से प्राथमिक जांच की। इसके बाद इन लोगों को इनके गांवों में भेजने की व्यवस्था की गई। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हुआ।