फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज में निकला तेंदुआ: वन विभाग की टीम ड्रोन से कर रही खोज, झाड़ियों में छिपे होने की आशंका

Mon, 29 Nov 2021 02:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Nov 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
Leopard in college: Forest department team is searching with drone, fear of hiding in bushes
कानपुर के वीएसएसडी कॉजेल में निकला तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में शनिवार देर रात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ रविवार देर रात दोबारा नजर आया है। कॉलेज परिसर में उसके पैरों के निशान भी मिले हैं। छात्रावास के छात्रों ने भी तेंदुए को देर रात घूमते हुए देखा। कॉलेज के सीसीटीवी में देर रात 1:21 पर उसके फुटेज कैद हुए हैं। वहीं कॉलेज से सटे मोती लाल खेडिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में भी तेंदुए के देर रात जाने की चर्चा है। सोमवार सुबह से वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खोज शुरू कर दी है। दोपहर में दोबारा ड्रोन कैमरे को उड़ा कर परिसर के फुटेज कैद किए गए। चर्चा है कि कॉलेज परिसर में पीछे की ओर झाड़ियों में तेंदुआ कहीं छिपा हुआ है। उप प्रभारी वन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि टीम पूरे दिन और रात मौके पर रहेगी।
Leopard in college: Forest department team is searching with drone, fear of hiding in bushes
वन विभाग की टीम झाड़ियो में कर रही तलाश - फोटो : अमर उजाला
वीएसएसडी कॉलेज के कैंपस में शाम पांच बजे केमिस्ट्री विभाग के करीब बनी एक पुलिया के पास हास्टल के छात्रों को गुर्राने की आवाज सुनाई दी थी। हलचल बढ़ने पर वे करीब गए तो पत्तों की ओट में तेंदुआ छिपा था। छात्र घबराकर कॉलेज की बिल्डिंग की ओर भागे और स्टाफ और प्रबंधन को सूचना दी। सभी ने इसे मजाक माना और आई गई बात हो गई। रात दस बजे कैंपस में कुछ गार्ड गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें हलचल महसूस हुई। गुर्राने की आवाज आने पर वह सतर्क हो गए। फिर कैमरे के जरिए कैंपस की निगरानी करने लगे। तभी रात 12:57 बजे उन्हें कैंपस में तेंदुआ घूमते दिखा था। 

 
Leopard in college: Forest department team is searching with drone, fear of hiding in bushes
झाड़ियों की तरफ जाते हुए मिले पैरों के निशान - फोटो : अमर उजाला
आज कॉलेज बंद, कई छात्रों ने छोड़ा हॉस्टल
वीएसएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिपिन कौशिक ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर सोमवार को कॉलेज की छुट्टी रहेगी। जो छात्र हॉस्टल से घर जाना चाहते थे उन्हें सुरक्षित कैं पस से घर भेज दिया गया है। हॉस्टल परिसर और कर्मचारी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अफवाहों पर छात्र ध्यान न दें। प्राचार्य का कहना है कि कई साल पहले भी कॉलेज कैंपस में तेंदुआ आ गया था। तब चिड़ियाघर में बने नाले के रास्ते से ही वह संस्थान में घुसा था। तब चिड़ियाघर की टीम ने उसे पकड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard in college: Forest department team is searching with drone, fear of hiding in bushes
वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
मिला आसान शिकार, लौटने की आशंका
तेंदुए ने कैंपस में ही शनिवार रात किसी वक्त दो कुत्तों को अपना शिकार बनाया। उन्हें खाया भी। कुत्तों के अवशेष भी मिले हैं। आशंका है कि यहां आसान शिकार मिलने से कहीं तेंदुआ फिर शिकार की तलाश में वापस न आ जाए। कॉलेज के हॉस्टल में 100 छात्र और कैंपस में कर्मचारियों के 20 परिवार रहते हैं। करीब 200 लोगों की जान सांसत में अटकी हुई है। जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सभी घरों के अंदर कैद हो गए हैं, कॉलेज प्रशासन ने भले ही उन्हें दूसरी जगह जाने की हिदायत दी हो लेकिन कोई घर से नहीं निकला है।


 
विज्ञापन
Leopard in college: Forest department team is searching with drone, fear of hiding in bushes
कैमरे में कैद तेंदुआ - फोटो : amar ujala
कॉलेज परिसर में तेंदुआ कहां से आया ये वन विभाग की टीम के लिए पहेली बना हुआ है। क्योंकि कॉलेज का परिसर चारों तरफ दस फीट ऊंची बाउंड्री से घिरा है। बैराज की ओर टीनें लगी हैं। वह भी काफी ऊंची हैं। दोपहर बाद रेस्क्यू टीम परिसर के चारों तरफ घूमकर देखती रही कि आखिर तेंदुए अगर अंदर कैसे आया होगा। दीवारों के पास कहीं भी उसके पंजों के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि टीम को परिसर में ही तेंदुए के आठ पद चिह्न मिले हैं। पड़ताल में सामने आया कि परिसर का पानी एक खुले नाले के माध्यम से गंगा तक पहुंचता है। नाला बैराज होते हुए कटरी तक जाता है। आशंका है कि कटरी से ही तेंदुआ आया होगा। कुछ लोगों ने इसे चिड़ियाघर से आने की आशंका जताई इसपर वहां गिनती की गई तो पूरे तेंदुए मिले।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed