{"_id":"5cd258e9bdec22074857e01d","slug":"latest-news-related-to-weather-department-must-read","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अप्रैल-मई में गर्मी ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, बांदा 46.2 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल-मई में गर्मी ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, बांदा 46.2 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा
Wed, 08 May 2019 10:59 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 May 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
मौसम की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार यूपी में कानपुर के अलावा बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि शहरों में अप्रैल और मई में गर्मी ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अभी तक इन महीनों में अधिकतम तापमान 18 तारीख के बाद ही 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है। बुधवार को तो प्रदेश में तपन जोरों पर रहा।
मौसम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बांदा 46.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सुल्तानपुर, प्रयागराज व हमीरपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। जबकि लखनऊ में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह वाराणसी, फुरसतगंज, झांसी, बलिया, चुर्क, कानपुर, इटावा, खीरी और उरई में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।
मौसम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले अप्रैल में भी पारा 44 डिग्री तक जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने, आसमान में पहुंचने वाले कार्बन गैस की अधिकता इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में मौसम बदलाव का यह सिलसिला तेज हुआ है, जिसका प्रभाव अब सामने आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की फाइल फोटो
पिछले दिनों देश भर के मौसम विज्ञानियों के सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन और वातावरण में बढ़ रही गर्मी को लेकर चिंता जाहिर की गई थी। चेतावनी जारी की गई थी कि यदि वातावरण में बढ़ने वाले कार्बन और मीथेन गैस में कमी नहीं की जाती है तो तापमान में बढ़ोतरी रुक नहीं पाएगी। मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है कि अगले दो तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
मौसम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार का तापमान
अधिकतम- 43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 22.2 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम- 28 प्रतिशत
न्यूनतम- 8 प्रतिशत
अधिकतम- 43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 22.2 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम- 28 प्रतिशत
न्यूनतम- 8 प्रतिशत