{"_id":"5f27eb438ebc3ea0a7083816","slug":"kidnapping-case-sanjit-s-mother-said-bikru-scandal-happens-with-this-type-of-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीत को देखने के लिए तरस रही मां फूट-फूट कर रोई, बोलीं- ऐसी पुलिस के साथ ही होता है बिकरू जैसा कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत को देखने के लिए तरस रही मां फूट-फूट कर रोई, बोलीं- ऐसी पुलिस के साथ ही होता है बिकरू जैसा कांड
Mon, 03 Aug 2020 04:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
सीबीआई जांच की मांग पूरी होने के बाद घर पहुंचीं संजीत की मां ढांढस बंधाने पहुंचीं पड़ोसी महिलाओं को देख कर फफक पड़ीं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि इकलौते लड़के को पाल-पोस कर बड़ा किया था, जब सहारा देने के काबिल हुआ तो हत्यारों ने मेरे लाल को छीन लिया।
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
पुलिस की बात आते ही उनका गुस्सा फूट पड़ा। रोते हुए बोलीं, ऐसे पुलिसकर्मियों के साथ ही बिकरू जैसा कांड होता है। संजीत को देखे मां कुसुमा देवी को करीब डेढ़ महीना हो चुका है। रविवार को वह जान देने के लिए पांडु नदी की ओर चल पड़ीं।
शव की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सपा नेता सम्राट विकास और अमित यादव की मदद से उन्हें किसी तरह शांत कराया। आसपास की महिलाओं ने उन्हें हिम्मत बंधाई। इस पर वह फूटकर रो पड़ीं और हत्यारों के साथ पुलिसकर्मियों को कोसती रहीं। रो-रोकर बहन रुचि की आंखों का पानी सूख चुका है। परिवार को अभी संजीत के जीवित होने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
प्रीती की मां का भी आपराधिक इतिहास
संजीत के पिता चमन सिंह ने बताया कि प्रीती को पुलिस ने रिमांड पर नहीं लिया और न ही उससे कोई पूछताछ की। प्रीती के साथ उसकी मां के भी होने की बात सामने आई थी। परिजनों के अनुसार गुमटी में रहने वाली प्रीती की मां का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके ऊपर हत्या व चोरी के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में संजीत के मामले में उसका भी हाथ होने की आशंका व्यक्त की।
संजीत के पिता चमन सिंह ने बताया कि प्रीती को पुलिस ने रिमांड पर नहीं लिया और न ही उससे कोई पूछताछ की। प्रीती के साथ उसकी मां के भी होने की बात सामने आई थी। परिजनों के अनुसार गुमटी में रहने वाली प्रीती की मां का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके ऊपर हत्या व चोरी के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में संजीत के मामले में उसका भी हाथ होने की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पिता ने कहा कि राहुल यादव ने ही शुरुआत में कुछ करने की धमकी दी थी। ऐसे में उन्हें राहुल का भी अपहर्ताओं से कोई न कोई संपर्क होने की आशंका है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सम्राट विकास ने कहा कि सिर्फ सीबीआई जांच से काम नहीं चलेगा। उन्होंने संजीत की बहन के लिए सरकारी नौकरी और माता पिता के लिए सरकार से आर्थिक मदद की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा है।