{"_id":"5aca52464f1c1b5e6b8b46a6","slug":"key-nail-and-screw-came-out-of-stomach-in-surgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS:सेहतमंद होने के लिए तांत्रिक की सलाह पर गटक गया 50 ग्राम लोहा, सर्जरी में निकली ये चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS:सेहतमंद होने के लिए तांत्रिक की सलाह पर गटक गया 50 ग्राम लोहा, सर्जरी में निकली ये चीजें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Apr 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
पेट से निकला सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में एक युवक को काफी दिनों से पेट दर्द हो रहा था। एक दिन वह डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचा। डॉक्टर ने उस युवक की हालत नाजुक देखते हुए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।
युवक के पेट से निकला सामान
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जांचें कराईं तो अल्ट्रासाउंड में आंतों के बीच कुछ असामान्य चीजें फंसे होने की जानकारी मिली। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने डॉक्टर को जितना चौंकाया, उससे कहीं ज्यादा सर्जरी के नतीजों ने।
अस्पताल में भर्ती अजय द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सर्जन डॉ. एसके सिंह की गहन जांच में छोटी आंत में पेच-कील जैसी लोहे की चीजें फंसी होने की बात सामने आई। घर वालों ने युवक से पूछा तो उसने माधौगंज के तांत्रिक से मिली सेहतमंद बनने की सलाह पर लोहा व अन्य धातुओं का सामान पानी से निगलने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के पेट से निकला सामान
- फोटो : अमर उजाला
सर्जरी करने वाले डॉ. सिंह ने बताया कि करीब 20 मिनट चले आपरेशन के दौरान छोटी आंत में फंसीं इन अखाद्य चीजों को निकाल लिया गया है। कहा कि संतोष इस बात का है कि मेटल की नुकीली चीजें आंत या पेट के बाकी हिस्से को नुकसान नहीं पहुंचा सकी थीं।
विज्ञापन
युवक के पेट से निकला सामान
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर का मानना है कि युवक अवसादग्रस्त था और लंबे समय ऐसी स्थिति से गुजरने पर इस तरह के मानसिक डिसआर्डर की चपेट में आ गया, जिसमें अच्छे और खराब की पहचान भूल बैठा। अवसाद की ऐसी श्रेणी में पहुंचे लोग कई दफा सुसाइडल मोड में भी चले जाते हैं।