फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather Update: समुद्री नमी से धुंध की छतरी बनी, सूरज ओट में…अभी और कड़ाके की ठंड, ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 08 Jan 2025 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Jan 2025 10:53 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी से फिर से मौसम बदलने के आसार है। गरज-चमक के साथ बारिश और ओले भी पड़ सकते हैं। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Sea moisture created a canopy of fog sun hidden more cold nowweather will remain cold
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर मंडल प्रदेश में सबसे ठंडा चल रहा है। इटावा का न्यूनतम तापमान सबसे कम आठ डिग्री रहा। इसके बाद दूसरे स्थान पर शहर का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस एयर फोर्स मौसम केंद्र पर रिकार्ड किया गया। धुंध छाए रहने की वजह से सूरज दिन भर छिपा रहा।

धूप न निकलने से सीएसए की मौसम वेधशाला में सन शाइन आवर शून्य रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पांच दिन ठंड और धुंध ऐसी ही रहेगी। इसके अलावा 12 जनवरी से बारिश और ओला वृष्टि के आसार हैं। इससे ठंड और बढ़ेगी।

Kanpur Weather Update Sea moisture created a canopy of fog sun hidden more cold nowweather will remain cold
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 10 जनवरी से फिर से मौसम बदलने के आसार है। गरज-चमक के साथ बारिश और ओले भी पड़ सकते हैं। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा। 10 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

Kanpur Weather Update Sea moisture created a canopy of fog sun hidden more cold nowweather will remain cold
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

हवाएं थमेंगी, लेकिन नमी आती रहेगी
अगले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 व 12 जनवरी को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।  इसके बाद हवाओं का चक्रवाती घेरा बनेगा। हवाएं थमेंगी लेकिन नमी आती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather Update Sea moisture created a canopy of fog sun hidden more cold nowweather will remain cold
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

एक के बाद एक आ रहे हैं पश्चिमी विक्षोभ
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से बराबर नमी आ रही है। इसकी वजह से बादल बन जाते हैं। साथ ही धुंध भी बनी रहेगी। इसकी वजह माहौल में ठंड और गलन का माहौल रहेगा। इसके अलावा जेट स्ट्रीम लगातार नीचे बनी हुई हैं। इसकी वजह से एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Sea moisture created a canopy of fog sun hidden more cold nowweather will remain cold
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

समुद्र की सतह की ठंडक भी आने के आसार
साथ ही, मौसमी गतिविधि ला-नीना का असर बढ़ रहा है। इसकी वजह से समुद्र की सतह की ठंडक भी आने के आसार हैं। सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। रात में धुंध और वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के बराबर रहा। माहौल में नमी का प्रतिशत 91 रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed