फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर के इस अस्पताल का कुछ ऐसा है हाल- 'जच्चा-बच्चा आएं, पंखा साथ में लाएं'

Sat, 09 Jun 2018 09:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 09 Jun 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur's upper India childbirth hospital condition
अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल का हाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में भीषण गर्मी में हैलट का एसी फेल होने के बाद हुई मरीजों की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन नहीं जागा है। अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल का हाल बेहाल है। यहां गर्मी से बिलबिलाए बच्चे रो-रोकर अपना हाल बता रहें हैं। अस्पताल प्रशासन से सुधार की उम्मीद छोड़ चुके तीमारदार खुद ही व्यवस्था करने में लगे हैं। कुछ तीमारदारों ने घरों से टेबल फैन लाकर बेड के पास लगवा लिए हैं। कोई बाहर से बर्फ मंगवाकर ठंडे पानी का जुगाड़ कर रहा है। अस्पताल के हाल को बयां करती लाइव रिपोर्ट   



 
kanpur's upper India childbirth hospital condition
अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल का हाल - फोटो : अमर उजाला
समय: 1 बजे: स्थान: अपर इंडिया अस्पताल
अपर इंडिया अस्पताल की लॉबी में लाइन से तीमारदार नवजात को गोद में लेकर बैठें हैं। कोई पंखा झल रहा है तो कोई बच्चे को गोद में लेकर टहल रहा है। पूछने पर बताया कि वार्ड में पंखे की हवा नहीं लगती। वार्ड का नजारा हैरान करने वाला था। तीमारदारों ने अपने बेड की तरफ टेबल फैन लगाए थे। मसवानपुर की प्रतिभा को 9 दिन पहले बेटा हुआ था। बेड के पास टेबल फैन लगा था। पूछने पर बोली हैलट का हाल पता था, इसलिए घर से पंखा लेकर आई थी।


 
kanpur's upper India childbirth hospital condition
अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल का हाल - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर की कुंती कहती हैं कि हैलट का हाल ऐसा होगा पता नहीं था। बेटे के जन्म के बाद पति ने बाजार से नया पंखा खरीदा। पानी के लिए भी केवल एक ही नल है, जिससे सादा पानी आता है। बाहर से बर्फ खरीदकर पानी ठंडा करना पड़ता है। पनकी के बदलू मजदूर हैं। 300 रुपये दिहाड़ी मिलती है। पूरी दिहाड़ी बच्चे और पत्नी की दवाई लाने में ही खर्च हो जाती है। बदलू बोले अस्पताल से दवाइयां नहीं मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur's upper India childbirth hospital condition
अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल का हाल - फोटो : अमर उजाला
सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) के बाहर भी तीमारदार नवजात को गोद में लिए बैठे थे। पूछने पर बताया एसएनसीयू में केवल एक वॉल फैल लगा है। गर्मी और उमस काफी है, इसलिए सब बच्चों को लेकर बाहर बैठे हैं।      

बोले जिम्मेदार:
‘मरीजों को संसाधनों के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। पंखे चल रहें हैं। गर्मी अधिक होने की वजह तीमारदारों ने घर से पंखे लाकर लगा लिए हैं। कभी ऐसा हो सकता है कि किसी वजह से दवाइयां बाहर से लानी पड़े। वैसे हर मरीज को समय पर दवाइयां दी जा रही है।  ’डॉ किरन पांडे, विभागाध्यक्ष- स्त्रीरोग विभाग, जीएसवीएम 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed