फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Kidnapping: संजीत के पिता से अखिलेश यादव ने की फोन पर बात, जानिए क्या बोले...?

Fri, 24 Jul 2020 04:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping: What Akhilesh Yadav said to Sanjit's father
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा में हुए संजीत अपहरण कांड में हत्या के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। संजीत के घर के बाहर सपा नेताओं ने अपना डेरा डाल लिया है। कानपुर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। प्रियंका से लेकर मायावती ने सरकार पर हमला बोला है। कुछ देर में आप नेता संजय सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' के संजीत के घर पहुंचने की सूचना है।


 
Kanpur Kidnapping: What Akhilesh Yadav said to Sanjit's father
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
इस सब के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संजीत के पिता चमन से फोन पर बात कर उनके हालचाल लिए। इसके बाद संजीत के पिता से अखिलेश ने पूरा घटना क्रम जाना। अखिलेश यादव ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं।


 
Kanpur Kidnapping: What Akhilesh Yadav said to Sanjit's father
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
जब भी उन्हें जरूरत होगी सब एक साथ खड़े होंगे। घर की माली हालत जानने के बाद उन्होंने पांच लाख की आर्थिक मदद करने का भी आश्वासन दिया। गोविंद नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सम्राट विकास के फोन के माध्यम से अखिलेश यादव ने परिजनों से बात की। इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेयी और इरफान सोलंकी भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping: What Akhilesh Yadav said to Sanjit's father
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
बता दें कि बर्रा से 22 जून को लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (28) का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर किया था। 26 जून को उसकी हत्या कर लाश पांडु नदी में फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर 13 जुलाई को 30 लाख की फिरौती भी वसूल ली थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping: What Akhilesh Yadav said to Sanjit's father
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि कुलदीप संजीत के साथ सैंपल कलेक्शन का काम करता था। उसने रतनलाल नगर में किराये पर कमरा ले रखा है। 22 जून की रात शराब पिलाने के बहाने वह संजीत को अपने कमरे में लाया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। चार दिन तक बेहोशी के इंजेक्शन देकर उसे बंधक बनाए रखा। इसके बाद 26 जून को कुलदीप ने अपने दोस्त रामबाबू और तीन अन्य के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed