फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत अपहरण कांड: किन्नर समाज ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही तो हमें दे दें कुर्सी

Sun, 26 Jul 2020 01:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jul 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
kanpur kidnapping case: Kinnar society said a big thing against the government
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में संजीत यादव अपहरण और हत्याकांड में परिजनों को पुलिस के खुलासे और जांच पर भरोसा नहीं है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने खुद को बचाने के लिए फर्जी खुलासा किया है। शनिवार को पूछताछ के लिए घर पहुंचे एडीजी पीएचक्यू बीपी जोगदंड से संजीत के पिता चमन सिंह और बहन रुचि ने भी सीबीआई जांच की मांग की है।
kanpur kidnapping case: Kinnar society said a big thing against the government
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
पिता चमन सिंह यादव का आरोप है कि 13 जुलाई को फिरौती की रकम जाने के बाद जब पुलिस पर अधिकारियों और मीडिया का दबाव बना तो फर्जी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटे के पास बैग, पर्स, बाइक, कपड़े और मोबाइल था। पुलिस ने इनमें से एक भी वस्तु उन्हें नहीं दिखाई है। कहा कि जब तक बेटे का शव नहीं देख लेते तब तक खुलासे पर भरोसा नहीं।

kanpur kidnapping case: Kinnar society said a big thing against the government
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
किन्नर समाज ने कहा, सरकार नहीं संभल रही तो हमें दे दें कुर्सी
किन्नर समाज भी दुखी परिवार को सांत्वना देने पहुंचा। किन्नरों ने संजीत की मां को 20 हजार की आर्थिक मदद दी। किन्नर सोनम यादव ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय न मिला तो 5000 किन्नर विधानसभा का घेराव करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case: Kinnar society said a big thing against the government
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
कहा अगर बीजेपी से यूपी सरकार न संभल रही हो तो अपनी कुर्सी उन्हें दे दें, वो सरकार चलाकर दिखा देंगे। यूपी में बढ़े अपराधों के कारण कि न्नर समाज भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
kanpur kidnapping case: Kinnar society said a big thing against the government
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
गोंडा जैसी कार्रवाई होती तो आंखों के सामने होता बेटा
पिता ने कहा कि शुक्रवार को गोंडा से व्यवसायी के बेटे के अपहरण में एसटीएफ ने शनिवार को उसे खोज निकाला और अपहर्ताओं को भी धर दबोचा। अगर इसी तरह उनके बेटे को खोजने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तेजी दिखाई होती, तो उनका बेटा भी उनकी आंखों के सामने होता।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed