फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर अपहरण और हत्याकांड: बेंजाडीन टेस्ट हुआ फेल, आरोपियों ने मासूम को डुबोकर ही मारा, नहीं मिला मोबाइल

Fri, 02 Sep 2022 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Sep 2022 08:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur kidnapping and murder case Benzadiene test failed, confirmed fact of drowning child
Kanpur kidnapping and murder case - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के कैंट में फिरौती के लिए दस साल के मासूम रहमान को अगवा कर हत्या करने वाले चारों आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरी तरफ गोताखोर ने गंगा में करीब छह घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। फतेहपुर पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी गई है। कैंट के मैकूपुरवा गांव निवासी लोडर चालक मुरसलीन के बेटे रहमान का सोमवार रात अपहरण हो गया था। बदमाशों ने छह लाख की फिरौती मांगी थी। 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मैकूपुरवा निवासी अमित मिश्रा, तेजकुमार, आमिल और समीर को गिरफ्तार कर लिया था। तब चारों ने खुलासा किया था कि अपहरण करने के एक घंटे के भीतर बरगदिया घाट पर रहमान को गंगा में डुबोकर मार शव पानी में बहा दिया था। 

 
Kanpur kidnapping and murder case Benzadiene test failed, confirmed fact of drowning child
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि शव बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएसी के गोताखोर लगाए हैं। अभी तक शव नहीं मिला है। फतेहपुर में एक जगह पर गंगा में जाल लगा है। इसलिए वहां की पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई है। जिससे अगर वहां शव मिले तो सूचना मिल जाए।
Kanpur kidnapping and murder case Benzadiene test failed, confirmed fact of drowning child
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
गुमराह करते रहे आरोपी, नहीं मिला मोबाइल
आरोपियों गांव निवासी शशि देवी का मोबाइल चोरी किया था। फिरौती की कॉल उसी से की थी। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि गांव के पास डबका नाला के जंगल में मोबाइल फेंका है। क्राइम ब्रांच की टीम कई घंटे तक जंगल में खाक छानती रही लेकिन मोबाइल नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur kidnapping and murder case Benzadiene test failed, confirmed fact of drowning child
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बाद में आरोपियों ने कहा कि एक नाली में मोबाइल फेंक दिया था। एक तरह से आरोपी गुमराह करते रहे। मोबाइल बरामद नहीं कराया। पुलिस इनको कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए जल्द ही अर्जी दे सकती है।
 
विज्ञापन
Kanpur kidnapping and murder case Benzadiene test failed, confirmed fact of drowning child
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : ़
बेंजाडीन टेस्ट फेल, डुबोकर मारने के तथ्य पर मुहर
फोरेंसिक टीम ने आरोपियों के शरीर व कपड़ों पर बेंजाडीन टेस्ट किया। जो निगेटिव रहा। यानी कहीं पर भी कोई खून के निशान नहीं मिले। इससे आरोपियों की बात पर मुहर लग गई है कि उन्होंने बच्चे को डुबोकर ही मारा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed