फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे ने किया था बड़ा खुलासा, बोला सीओ को पता था हुई है मुखबिरी, इसलिए समय से पहले दी दबिश

Fri, 10 Jul 2020 02:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jul 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter: Vikas Dubey reveals big disclosure
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र को मुखबिरी का डर था। इसलिए समय से पहले दबिश दी थी। पुलिस के पहुंचते ही दहशतगर्द विकास को एनकाउंटर का खौफ हुआ तो उसने पुलिस पर सीधे हमला कर दिया जिसमें आठ पुलिस कर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
Kanpur encounter: Vikas Dubey reveals big disclosure
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
ये बड़ा खुलासा विकास दुबे ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उसने बताया कि चौबेपुर थाने से उसको सूचना मिली थी कि सुबह पांच से छह के बीच दबिश पड़ेगी। मगर सीओ देवेंद्र मिश्र को पता चल गया था कि मुखबिरी हो गई है। इसलिए उन्होंने तय समय से करीब चार घंटे पहले तकरीबन रात एक बजे दबिश डाल दी।

 
Kanpur encounter: Vikas Dubey reveals big disclosure
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी करीब एक घंटे पहले विकास को मिल गई थी। विकास का कहना था कि उसने असलहों के साथ साथियों को बुलवाया। जेसीबी लगवाई और मोर्चा लेने को तैयार हो गया। उसको एनकाउंटर होने का डर था। इसलिए पुलिस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter: Vikas Dubey reveals big disclosure
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
30 लोग आए थे, खाना भी खाया था
विकास ने बताया कि उस दिन उसने अपने 30 गुंडों को खाने पर भी बुलाया था। खाने पीने का इंतजाम हो ही रहा था कि दबिश की सूचना मिली। ऐसे में और 30-40 चालीस लोगों को बुलाया गया। असलहों का जखीरा लाया गया।

 
विज्ञापन
Kanpur encounter: Vikas Dubey reveals big disclosure
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने दी थी देख लेने की धमकी
विकास ने बताया कि सीओ से उसकी नहीं बनती थी। हर मामले में वो टांग अड़ाते थे। कई बार देख लेने की धमकी भी दे चुके थे। इसकी जानकारी चौबेपुर एसओ ने भी दी थी। इसलिए सीओ से सबसे अधिक खुन्नस थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed