फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: पापा जल्दी आओ... विकास भइया ने कहा है कि पुलिस आ रही है, शशिकांत की पत्नी मनु का...

Fri, 17 Jul 2020 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Jul 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey Manu pandey Another audio viral, calling father-in-law just before encounter
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के ममेरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु की बिकरू कांड की साजिश में बड़ी भूमिका सामने आ रही है। मनु के एक के बाद एक पांच ऑडियो वायरल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को वायरल हुए ऑडियो में मनु अपने ससुर प्रेमप्रकाश पांडेय को फोन लगाकर कहती है कि पापा कहां हो? तो वो कहते हैं कि घर आ रहे हैं। इस पर मनु कहती है, अरे पापा जल्दी आओ, विकास भइया ने कहा कि पुलिस आ रही है, छत पर पहुंचो। ये कॉल दो जुलाई को मुठभेड़ से ठीक पहले की है। 
kanpur encounter vikas dubey Manu pandey Another audio viral, calling father-in-law just before encounter
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वायरल रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट हो गया है कि मनु को घटना की पूरी जानकारी थी, इसके बाद भी उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस ने मनु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार दुबे ने बताया कि इस ऑडियो से स्पष्ट हो गया है कि विकास ने पुलिस के आने से पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। वह अपने मामा प्रेम प्रकाश के घर गया लेकिन वे नहीं मिले तो मनु ने उन्हें फोन कर बुलाया।

kanpur encounter vikas dubey Manu pandey Another audio viral, calling father-in-law just before encounter
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
ये कह रहे हैं कि भइया से बात कर लो
गुरुवार को वायरल दूसरा ऑडियो विकास दुबे के मामा प्रेमप्रकाश पांडेय (मुठभेड़ में मारा गया) और बेटे शशिकांत (जेल में है) के बीच हुई बातचीत का है। प्रेम प्रकाश बोलता है ‘ये कह रहे हैं कि भइया से बात कर लो, वो कह रहे हैं कि हमसे बात कर लें। शशिकांत कहता है किससे? तो प्रेम प्रकाश जवाब देता है कि विकास भइया से। फिर कॉल कट हो जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey Manu pandey Another audio viral, calling father-in-law just before encounter
पुलिस की गिरफ्त में विकास का गुर्गा - फोटो : अमर उजाला
बड़े ही शातिर ढंग से की मुठभेड़ की तैयारी
कॉल रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि हर कोई बड़े ही शातिर ढंग से मुठभेड़ की तैयारी में लगा था। विकास ने क्यों, बुलाया क्या बात करने को कहा किसी ने फोन पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। केवल एक बार मनु धीरे से कहती है कि पुलिस आ रही है। 
 
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey Manu pandey Another audio viral, calling father-in-law just before encounter
बिकरू कांड में पुलिस को मिला अहम सबूत - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक जांच को वाइस सैंपल लिया 
सबसे अधिक मुन की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं। ये रिकार्डिंग वारदात से पहले और बाद की हैं। ये पुलिस के लिए बेहद अहम साक्ष्य हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मनु का वाइस सैंपल लिया गया है। सैंपल और रिकॉर्डिंग फोरेंसिक लैब भेजी जाएगी। ताकि आवाज का सत्यापन हो सके। इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed