फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी फिल्मी कहानी की तरह हुआ विकास दुबे के करीबी प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Thu, 09 Jul 2020 09:30 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter update Prabhat Mishra aide of Vikas Dubey killed in police encounter
प्रभात मिश्रा एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे विकास दुबे के साथी प्रभात मिश्रा का गुरुवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। इस दौरान प्रभात को पैर में गोली लगी थी, जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसने दम तोड़ दिया। 



 

Kanpur Encounter update Prabhat Mishra aide of Vikas Dubey killed in police encounter
विकास दुबे-प्रभात मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि प्रभात को कानपुर लाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, जिसके कारण उसका एनकाउंटर किया गया। प्रभात को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 
 

Kanpur Encounter update Prabhat Mishra aide of Vikas Dubey killed in police encounter
प्रभात ने पुलिस की गाड़ी पर बरसाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में विकास दुबे के साथ था प्रभात
कानपुर से भागने के बाद पुलिस को विकास दुबे के दिल्ली एनसीआर में छिपे होने की सूचना मिली थी। पता चला कि विकास दुबे अपने साथी प्रभात के साथ बड़खल मोड़ स्थित ओयो गेस्ट हाउस में छिपा हुआ है।इस पर पुलिस ने अपनी क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ होटल को घेर लिया। हालांकि तब तक होटल में ठहरे विकास दुबे और प्रभात वहां से चेकआउट करके जा चुके थे। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें विकास दुबे नजर आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter update Prabhat Mishra aide of Vikas Dubey killed in police encounter
प्रभात ने पुलिस की गाड़ी पर बरसाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विकास तो एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया, लेकिन प्रभात मिश्रा व दो अन्य साथी श्रवण और अंकुर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्रवण और अंकुर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, जबकि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को यूपी पुलिस के हवाले किया जाना था। इसी के लिए उसे फरीदाबाद से कानपुर लाया जा रहा था। प्रभात ने रास्ते में ही पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की जिसके कारण उसका एनकाउंटर किया गया। 


 
विज्ञापन
Kanpur Encounter update Prabhat Mishra aide of Vikas Dubey killed in police encounter
प्रभात ने पुलिसकर्मी से छीना था पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह जब प्रभात मिश्रा को कानपुर लाने के दौरान एसटीएफ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी। इसी दौरान पनकी थाना क्षेत्र में उस गाड़ी का टायर पंचर हो गया जिसमें प्रभात को रखा गया था। अभी गाड़ी का पंचर बनाया जा रहा था कि मौका पाकर प्रभात ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और उसे लहराते हुए भागने का प्रयास करने लगा। उसने उसी पिस्टल से पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed